Ganga Vilas Cruise: गंगा नदी पर तैरेगा दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप, जानिए दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज के बारे में

You are currently viewing Ganga Vilas Cruise: गंगा नदी पर तैरेगा दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप, जानिए दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज के बारे में

Ganga Vilas Cruise: 13 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश की नदियों को ट्रांसपोर्टेशन का जरिया बनाने का सपना पूरा होने वाला है। 13 जनवरी को पीएम मोदी दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज (World’s Longest River Cruise) को वाराणसी से हरी झंडी दिखाएंगे। इस क्रूज का नाम गंगा विलास क्रूज (Ganga Vilas) रखा गया है।

गंगा विलास रिवर क्रूज अपने 50 दिन के सफर में भारत की नदियों के अलावा बांग्लादेश की नदियों को पार करते हुए अपने यात्रियों को पूरे भारत के दर्शन कराएगा। तो आइए जानते है दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज के बारे में

Ganga Vilas Cruise: World Longest River Cruise Ship Know Launch Date, Route Distance, Time Table

Ganga Vilas Cruise {गंगा विलास क्रूज}

दुनिया की सबसे लंबी रिवर क्रूज गंगा विलास नदी पर तैरता हुआ एक फाइव स्टार होटल है। यह क्रूज आपको दुनिया के उन सभी 5 स्टार रेटिंग वाले क्रूज के सफर का ही अनुभव देगा, जिन्हें आप अब तक केवल फिल्मों में ही देखा है। आपको बता दे की इस क्रूज में यात्रा के दौरान आपको जिम और स्पा की सुविधा मिलेगी। साथ ही इसमें मनोरंजन के लिए म्यूजिक, कल्चरल फंक्शन, ओपन एयर ऑब्जर्वेशन डेक, पर्सनल बटलर सर्विस जैसी फाइव स्टार सुविधाएं भी मुहैया कराई गई हैं।

गंगा विलास की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक इस क्रूज पर 80 यात्री सफर कर सकते हैं। सामान्य कमरों के अलावा 18 सूट्स भी बनाए गए हैं। एक सूट्स में दो लोगों के रहने की व्यवस्था है। इनका आर्किटेक्चर रॉयल स्टाइल में डिजाइन किया गया है। वेबसाइट पर दावा किया गया हैकि यूनिक डिजाइन वालेइस क्रूज को फ्यूचरिस्टिक विजन के साथ तैयार किया गया है।

यह क्रूज तीन मंजिला है जिसमे सबसे ऊपर सनबाथ की सुविधा है। इसमें शॉवर के साथ बाथरूम, कनवर्टिबल बेड्स, फ्रेंच बालकनी, एलईडी टीवी, स्मोक डिटेक्टर, लाइफ वेस्ट और स्प्रिंकलर मौजूद हैं। इसके रेस्तरां में कॉन्टिनेंटल और भारतीय व्यंजन परोसने वाले बुफे काउंटर हैं। पहली यात्रा में 33 पर्यटकों को वाराणसी सेलेकर क्रूज रवाना होगा। इनमें 32 स्विट्जरलैंड और एक जर्मनी का पर्यटक है।

यह भी पढ़े – ChatGPT क्या है और यह कैसे काम करता है, Chat GPT By Open AI, ChatGPT vs Google

Ganga Vilas Cruise Ticket Price

गंगा विलास क्रूज टिकट प्राइस: गंगा विलास क्रूज (Ganga Vilas Cruise Ship) में सफर करने के लिए टिकट कितने का लगेगा इसकी अभी घोषणा नहीं हुई है। क्रूज की टिकट की कीमत इसे चलाने वाली कंपनी ही निर्धारित करेगी।

Ganga Vilas Cruise Route Distance

गंगा विलास क्रूज अपने 50 दिनों के सफर में 27 नदी सिस्टमों से होकर कुल 3,200 किलोमीटर का सफर तय करेगा। 50 दिनों में यह जलयान सुंदरवन डेल्टा, काजीरंगा नेशनल पार्क समेत अन्य राष्ट्रीय उद्यानों और अभयारण्यों और बांग्लादेश के तटीय इलाकों से गुजरेगा।

Ganga Vilas Cruise Timetable

गंगा विलास अपने पहले टाइमटेबल (Ganga Vilas Cruise Timetable) में 13 जनवरी को वाराणसी से रवाना होने के बाद 8वें दिन यह क्रूज पटना (Patna) पहुंचेगा। इस दौरान क्रूज बक्सर (Buxar), रामनगर (Ramnagar) और गाजीपुर (Ghazipur) से गुजरेगा। पटना के बाद यह 20वें दिन फरक्का (Farakka) और मुर्शिदाबाद (Murshidabad) होते हुए पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजधानी कोलकाता (Kolkata) पहुंचेगा। यहां से अगले दिन क्रूज बांग्लादेश की राजधानी ढाका (Dhaka) के लिए रवाना होगा। अगले 15 दिन तक यह बांग्लादेश सीमा (Bangladesh Border) में ही रहेगा। वहां से गुवाहाटी (Guwahati) के रास्ते यह दोबारा भारतीय सीमा में लौटेगा और फिर शिवसागर (Sibsagar) होते हुए 50वें दिन अपने फाइनल डेस्टिनेशन यानी डिब्रूगढ़ पर जाकर सफर खत्म करेगा।

Ganga Vilas Cruise Visit Site

  • काशी यानी ओल्ड वाराणसी के मशहूर स्थल
  • बौद्ध मोनेस्ट्री विक्रमशिला (Buddhist monastery Vikramshila)
  • बांग्लादेश में घोस्ट सिटी के नाम से मशहूर सोनारगांव (ghost city of Sonargaon)
  • 1400 के दशक की साठ गुंबद वाली अलंकृत मस्जिद (ornate 1400s-era Sixty Dome Mosque)

FAQs

गंगा विलास क्रूज कब से चलेगा?

गंगा विलास क्रूज 13 जनवरी को वाराणसी से अपने सफर पर चलेगा।

गंगा विलास क्रूज में कितने यात्री सफर कर सकते है?

गंगा विलास क्रूज में कुल 80 यात्री सफर कर सकते है।

दुनिया का सबसे लम्बा रिवर क्रूज कौन सा है?

गंगा विलास क्रूज दुनिया का सबसे लम्बा रिवर क्रूज है।

गंगा विलास क्रूज अपने पहले सफर में कितने किलोमीटर का तक चलेगा?

गंगा विलास क्रूज अपने पहले सफर में कुल 3200 किलोमीटर का सफर तय करेगा।

गंगा विलास क्रूज कहाँ से लेकर कहाँ तक चलेगा?

गंगा विलास क्रूज उत्तर प्रदेश के वाराणसी से चलेगा और 50 दिन बाद बांग्लादेश होते हुए असम के डिब्रूगढ़ पहुंचेगा।

गंगा विलास क्रूज का टिकट प्राइस कितना है?

गंगा विलास क्रूज में सफर करने के लिए टिकट कितने का लगेगा इसकी अभी घोषणा नहीं हुई है।