
ICC T20 World Cup 2022 Schedule: 2022 में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट का आगाज 16 अक्टूबर से होगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का पूरा (T20 World Cup 2022 Schedule) शेड्यूल जारी कर दिया है। 2022 टी20 विश्व कप की शुरुआत 16 अक्टूबर को होगा, जबकि फाइनल मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में 13 नवंबर को खेला जाएगा।
भारत को इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान (IND Vs PAK T20 World Cup 2022 Match) के खिलाफ खेलना है। यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पहले 6 दिन यानी 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक टूर्नामेंट के फर्स्ट राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे। उसके बाद 22 अक्टूबर से सुपर 12 के मैच शुरू होंगे।
T20 World Cup 2022 Schedule
टी-20 वर्ल्ड कप का आठवां संस्करण 16 अक्टूबर से शुरू होगा, 2022 के विश्व कप में कुल कुल 45 मुकाबले 7 अलग-अलग वेन्यू (T20 World Cup 2022 Venues) पर खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के मुकाबले एडिलेड, ब्रिस्बेन, जिलॉन्ग, होबार्ट, मेलबर्न, पर्थ और सिडनी में सात स्थानों पर खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 9 नवंबर को सिडनी और दूसरा सेमीफाइनल 10 नवंबर को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। T20WC 22 का फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को एमसीजी (MCG) में खेला जाएगा।
सुपर 12 के लिए टीमों को दो ग्रुप (t20 world cup 2022 groups) में बांटा गया है। ग्रुप 1 में अभी इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीमें शामिल हैं। वहीं ग्रुप 2 में भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश है। इन 8 टीमों के अलावा 4 और टीमें फर्स्ट राउंड के नतीजे के बाद सुपर 12 में पहुंचेगी। सुपर 12 के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया का सामना 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से होगा।
ICC Men’s T20 World Cup 2022 Full Schedule (ALL TIMES IN IST)
Round 1 qualifier
Oct. 16 — Sri Lanka vs Namibia – 9:30am – Kardinia Park, Geelong
Oct. 16 – Q2 vs Q3 – 1:30pm – Kardinia Park, Geelong
Oct. 17 — West Indies vs Scotland – 9:30 am – Bellerive Oval, Hobart
Oct. 17 — Q1 vs Q4 – 1:30pm – Bellerive Oval, Hobart
Oct. 18 — Namibia vs Q3 – 9:30am – Kardinia Park, Geelong
Oct. 18 — Sri Lanka vs Q2 – 1:30pm – Kardinia Park, Geelong
Oct. 19 — Scotland vs Q4 – 9:30am – Bellerive Oval, Hobart
Oct. 19 — West Indies vs Q1 -1:30pm – Bellerive Oval, Hobart
Oct. 20 — Sri Lanka vs Q3 – 9:30 am – Kardinia Park, Geelong
Oct. 20 — Namibia vs Q2 – 1:30 -pm – Kardinia Park, Geelong
Oct. 21 — West Indies vs Q4 – 9:30am – Bellerive Oval, Hobart
Oct. 21 — Scotland vs Q1 – 1:30pm – Bellerive Oval, Hobart
Super 12
Group 1 fixtures
Oct. 22 – Australia vs New Zealand – 12:30pm – SCG, Sydney
Oct. 22 – England vs Afghanistan – 4:30pm – Perth Stadium
Oct. 23 – A1 vs B2 – 9:30am – Bellerive Oval, Hobart
Oct. 25 – Australia vs A1 – 4:30pm – Perth Stadium
Oct. 26 – England vs B2 – 9:30am – MCG, Melbourne
Oct. 26 – New Zealand vs Afghanistan – 1:30pm – MCG, Melbourne
Oct. 28 – Afghanistan vs B2 – 9:30am – MCG, Melbourne
Oct. 28 – England vs Australia – 1:30pm – MCG, Melbourne
Oct. 29 – New Zealand vs A1 – 1:30pm – SCG, Sydney
Oct. 31 – Australia vs B2 – 1:30pm – The Gabba, Brisbane
Nov. 1 – Afghanistan vs A1 – 9:30am – The Gabba, Brisbane
Nov. 1 – England vs New Zealand- 1:30pm – The Gabba, Brisbane
Nov. 4 – New Zealand vs B2 – 9:30am – Adelaide Oval, Adelaide
Nov. 4 – Australia vs Afghanistan – 1:30pm – Adelaide Oval, Adelaide
Nov. 5 – England vs A1 – 1:30pm – SCG, Sydney
Group 2 fixtures
Oct. 23 – India vs Pakistan – 1:30pm – MCG, Melbourne
Oct. 24 – Bangladesh vs A2 – 9:30am – Bellerive Oval, Hobart
Oct. 24 – South Africa vs B1 – 1:30pm – Bellerive Oval, Hobart
Oct. 27 – South Africa vs Bangladesh – 8:30am – SCG, Sydney
Oct. 27 – India vs A2 – 12:30pm – SCG, Sydney
Oct. 27 – Pakistan vs B1 – 4:30pm – Perth Stadium, Perth
Oct. 30 – Bangladesh vs B1 – 8:30 am – The Gabba, Brisbane
Oct. 30 – Pakistan vs A2 – 12:30 pm – Perth Stadium, Perth
Oct. 30 – India vs South Africa – 4:30 pm – Perth Stadium, Perth
Nov. 2 – B1 vs A2 – 9:30am – Adelaide Oval, Adelaide
Nov. 2 – India vs Bangladesh – 1:30pm – Adelaide Oval, Adelaide
Nov. 3 – Pakistan vs South Africa – 1:30 pm – SCG, Sydney
Nov. 6 – South Africa vs A2 – 5:30 am – Adelaide Oval, Adelaide
Nov. 6 – Pakistan vs Bangladesh – 9:30 am – Adelaide Oval, Adelaide
Nov. 6 – India vs B1 – 1:30pm – MCG, Melbourne
T20WC 22 Knockouts
Nov 9 – Semifinal 1 – 1:30pm – SCG, Sydney
Nov 10 – Semifinal 2 – 1:30pm – Adelaide Oval, Adelaide
Nov 13 – Final – 1:30pm – MCG, Melbourne
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के मैच
भारत को सुपर 12 में पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और दो क्वालीफायर के साथ ग्रुप-2 में रखा गया है। वर्ल्ड कप में इस बार भारतीय टीम को 5 मुकाबले खेलने है। टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान (India vs Pakistan) से खेलेगी। भारतीय टीम अपना दूसरा मैच ग्रुप एक के उपविजेता के साथ 27 अक्टूबर को खेलेगा। इसके बाद 30 अक्टूबर को भारत को अपना तीसरा मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। यह मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत इसके बाद 2 नवंबर को एडिलेड के ओवल में बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगा। आखिरी ग्रुप चरण में उसका मुकाबला 6 नवंबर को एमसीजी में ग्रुप बी की विजेता टीम से होगा।
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के मुकाबले –
- भारत बनाम पाकिस्तान, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड- 23 अक्टूबर
- भारत बनाम ग्रुप ए उपविजेता, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड- अक्टूबर 27
- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पर्थ स्टेडियम- 30 अक्टूबर
- भारत बनाम बांग्लादेश, एडिलेड ओवल- 2 नवंबर
- भारत बनाम ग्रुप बी की रनर अप टीम, मेलबर्न- 06 नवंबर
ऑस्ट्रेलिया समेत 8 टीमें सुपर-12 के लिए क्वालिफाई
इस साल टी20 विश्व कप जीतने के कारण ऑस्ट्रेलिया और उपवितेजा न्यूजीलैंड ने 2022 के टूर्नामेंट के सुपर-12 स्टेज के लिए सीधे क्वालिफाई किया है। टी20 रैंकिंग में अगली 6 शीर्ष टीमें (t20 world cup 2022 team list) – इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने भी 2022 टी20 विश्व कप के सुपर-12 स्टेज में जगह पक्की कर ली है। 2021 टी20 विश्व कप में सुपर-12 की बाकी बची चार टीमें – श्रीलंका (2014 में चैंपियन), वेस्टइंडीज (2012 और 2016 में चैंपियन), स्कॉटलैंड और नामीबिया-चार अन्य टीमों के साथ क्वालिफाइंग राउंड में हिस्सा लेंगी। जो अगले साल क्वालिफायर में तय होंगी।
जानिए 2022 टी20 विश्व कप से जुड़ी अहम जानकारी
- ICC T20 World Cup 2022 Dates: टूर्नामेंट का आयोजन कब से कब तक: 16 अक्टूबर से 13 नवंबर 2022
- ICC T20 World Cup 2022 Venue: टूर्नामेंट के वेन्यू: एडिलेड (Adelaide), ब्रिसबेन (Brisbane), होबार्ट (Hobart), मेलबर्न (Melbourne), पर्थ (Perth), सिडनी (Sydney) और गीलोंग (Geelong)
- ICC T20 World Cup 2022 Teams: सुपर-12 में सीधे क्वालिफाई करने वाली टीमें: ऑस्ट्रेलिया (Australia), न्यूजीलैंड (New Zealand), इंग्लैंड (England), भारत (India), पाकिस्तान (Pakistan), दक्षिण अफ्रीका (South Africa), अफगानिस्तान (Afghanistan) और बांग्लादेश (Bangladesh)
- राउंड-1 के लिए क्वालिफाई करने वाली टीमें: श्रीलंका, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, नामीबिया, TBC, TBC, TBC, TBC
Contents
T20 World Cup 2022 Schedule pdf Download Click Here