
International Yoga Day 2025: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब है, जानिए क्या है योग दिवस 2025 की थीम और इतिहास
International Yoga Day 2025 : हर साल 21 जून को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को योग के महत्व के बारे में बताया जाता है। साथ ही हर साल दुनियाभर में योगा सेशन व योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।International Yoga Divas 2025: योग न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक सेहत के लिए भी अच्छा होता है। शरीर और मन की शांति के लिए योग बहुत जरूरी है। योग के महत्व के बारे में लोगों को जागरुक करने और पूरी दुनिया में योग को पहुंचाने के लिए हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।2025 में कब है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस?इस साल (2025) 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। योग दिवस के दिन दुनिया भर के लोग इकट्ठा होकर जगह-जगह योग दिवस मनाते हैं। योग शरीर को बहुत फायदे पहुंचाता है। शरीर को निरोगी रखने के लिए य...