MS Dhoni: क्या महेन्द्र सिंह धोनी वाकई में कैप्टन कूल हैं? CSK के पूर्व खिलाड़ी ने किया सनसनीखेज खुलासा

MS Dhoni
WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

MS Dhoni: वर्ल्ड क्रिकेट में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की खास पहचान है। एमएस धोनी क्रिकेट इतिहास के सबसे महान कप्तानों में शुमार होते हैं। इन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को जिस तरह की सफलता दिलायी है, ऐसा बहुत ही कम कप्तान कर रहे हैं। धोनी अपनी कप्तानी की स्किल्स के लिए सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इस दिग्गज कप्तान में एक से एक क्वालिटी हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा उनकी पहचान उनके शांत दिमाग की की जाती है। जहां वो मैदान में वो बहुत ही कूल रहते हैं।

क्या महेन्द्र सिंह धोनी को कभी नहीं आता है गुस्सा?

महेन्द्र सिंह धोनी को कैप्टन कूल कहा जाता है, वैसे तो मैदान में वो जिस तरह से शांत दिमाग से रहते हैं और बड़े से बड़े संकट में भी अपने आपको काफी ठंड़ा रखते हैं उससे तो कैप्टन कूल कहना गलत नहीं है, उन्हें पूरा वर्ल्ड क्रिकेट जानता है कि वो काफी धैर्यपूर्ण तरीके से काम लेते हैं। और यही तो धोनी की पहचान है, लेकिन क्या हमें जो दिखता है वो सही है, क्या स्क्रीन के सामने इतने ठंड़े रहने वाले धोनी को पर्दे के पीछे गुस्सा आता है? इस बारे में एक बड़ा खुलासा हुआ है।

MS Dhoni
MS Dhoni-S Badrinath

कैप्टन कूल भी हो जाते हैं गरम, खुद उनके पूर्व साथी का खुलासा

जी हां… महेन्द्र सिंह धोनी को भी गुस्सा आता है और ऐसा गुस्सा आता है कि हर कोई देखता ही रह जाता है। ये खुलासा उनके ही साथ खेल चुके एक पूर्व क्रिकेटर ने किया है। तमिलनाडू के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रहे सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। एस बद्रीनाथ ने बताया कि धोनी को भी समय-समय पर खतरनाक गुस्सा आता है और इस गुस्से का शिकार कईं लोग हो चुके हैं। बद्रीनाथ धोनी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स में सालों तक खेल चुके हैं।

एस बद्रीनाथ ने बताया धोनी भी इंसान हैं, उन्हें भी आता है गुस्सा

भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके पूर्व बल्लेबाज एस बद्रीनाथ ने कहा कि, ‘कैप्टन कूल’ वाले अंदाज में नहीं रहते. उन्हें भी कभी-कभी बहुत गुस्सा आता है. बद्रीनाथ ने खुलासा करते हुए बताया, धोनी भी एक इंसान हैं. उन्होंने भी आपा खोया है, लेकिन ऐसा मैदान पर कभी नहीं हुआ है. वो कभी विपक्षी टीम को आभास नहीं होने देते कि उन्हें गुस्सा आ रहा है।”

बद्रीनाथ ने धोनी के गुस्से पर आईपीएल का सुनाया एक किस्सा

एस बद्रीनाथ ने आईपीएल के एक मैच का जिक्र करते हुए कहा कि, मैं अनिल कुंबले की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गया था। आउट होने के बाद मैं ड्रेसिंग रूम में खड़ा हुआ था और धोनी अंदर आ रहे थे। तभी उन्होंने गुस्से में आकर पानी को बोतल को लात मारी, जो बहुत दूर जाकर गिरी। इस घटना के बाद किसी भी खिलाड़ी ने उनसे आंख नहीं मिलाई थी।

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
Picture of Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

Top Stories