
Durga Puja 2026 Date: दुर्गा पूजा भारत के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। दुर्गा पूजा की तिथि, समय, यहां देखें।
Durga Puja 2026: दुर्गा पूजा पूरे भारत में एक प्रसिद्ध त्यौहार है, लेकिन यह मुख्य रूप से भारत के पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, ओडिशा और बिहार में पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाई जाती है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि देवी दुर्गा ने इसी शुभ दिन राक्षस महिषासुर का वध किया था।
Sharad Navratri 2026: दुर्गा पूजा 10 दिनों तक चलने वाला उत्सव है। यह त्योहार छठे दिन से शुरू होता है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन केवल देवी दुर्गा ही पृथ्वी पर आई थीं। दुर्गा पूजा (शारदीय नवरात्रि) के प्रत्येक दिन का अपना अर्थ और महत्व होता है। कहा जाता है कि दुर्गा पूजा के पहले दिन राक्षसों और देवताओं के बीच संघर्ष हुआ था।
Durag Puja 2026 Me Kab Hai: दुर्गा पूजा को दुर्गोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। इस साल पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो रही है, जो विजय दशमी यानी 20 अक्टूबर 2026 को समाप्त हो रही है।
शारदीय नवरात्रि 2026 तिथि
दुर्गा पूजा का धार्मिक महत्व
दुर्गा पूजा में माँ दुर्गा की उपासना एवं आराधना की जाती है। ऐसी पौराणिक मान्यता है कि देवी दुर्गा द्वारा बुराई के प्रतीक राक्षस महिषासुर पर विजय प्राप्त करने के रूप में दुर्गा पूजा का त्यौहार मनाया जाता है। यही कारण है कि दुर्गा पूजा के उत्सव को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है।
दुर्गा पूजा से जुड़ीं एक अन्य मान्यता ये भी है कि दुर्गा पूजा के दौरान स्वयं माता दुर्गा कैलाश पर्वत को छोड़कर धरती पर अपने भक्तों के बीच निवास के लिए आती हैं। अपने भक्तों पर कृपा बरसाने के लिए देवी लक्ष्मी, देवी सरस्वती, कार्तिकेय और गणेश के साथ माता दुर्गा धरती पर प्रकट होती हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि TheMithilaTimes.Com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
FAQs
2026 में दुर्गा पूजा का पहला पूजा कब है?
2026 में दुर्गा पूजा का पहला पूजा 11 अक्टूबर को है।
2026 में अष्टमी नवमी कब पड़ेगी?
शारदीय नवरात्रि में अष्टमी-नवमी का खास महत्व होता है। अष्टमी के दिन महागौरी और नवमी के दिन सिद्धिदात्री मां का पूजन किया जाता है। अष्टमी 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को जबकि नवमी 20 अक्टूबर, मंगलवार को मनाई जाएगी।
दुर्गा पूजा कलश स्थापना कब है 2026?
दुर्गा पूजा 2026 में कलश स्थापना 11 अक्टूबर 2026, रविवार को है।
2026 में विजय दशमी कब है?
2026 में विजय दशमी 20 अक्टूबर, मंगलवार को मनाई जाएगी।