Lyrid Meteor Shower 2025: अगर आपके मन में कोई ऐसी इच्छा है, जिसे आप पाना चाहते है तो संसार आपको एक बहुत ही अच्छा मौका दे रही है। जिसके जरिए आप अपनी इस इच्छा को पा सकते है। तो चलिए जानते है आखिर क्या है ये मौका।
ब्रह्मांड में फिर से उल्काओं की बारिश फिर से लौट रही है। आपको बता दे की 21 अप्रैल 2025 की रात 09:09 मिनट पर एक बहुत ही शक्तिशाली ऊर्जाएं एक्टिव होंगी, जिस दौरान आपकी मांगी हुई हर मुराद पूरी हो सकती है। इस शक्तिशाली ऊर्जा का नाम Lyrid है। Lyrids दरअसल Lyra तारामंडल से आते हैं। यह तारामंडल Vega नामक तारे के पास मौजूद है। जिसे आप अपनी नंगी आखों से भी देख सकते है। इसके लिए कोई भी टेलीस्कोप की जरूरत नहीं होगी। लिरिड्स उल्काओं की बारिश सबसे पुरानी उल्का बारिश के रूप में जानी जाती है। यह 2700 साल पहले रिकॉर्ड की गई थी।
लिरिड उल्का बारिश क्या है?
Space.com का कहना है कि Lyrids वे अवशेष हैं जो एक धूमकेतु, जिसका नाम Comet Thatcher (C/1861 G1) है, से निकले हैं। यह कॉमेट हर 415 साल में सूरज का एक चक्कर पूरा करता है। धूमकेतु अपने पीछे धूल का एक गुबार छोड़ता जाता है। इसी गुबार से जब इसके टुकड़े तेज गति से गुजरते हुए पृथ्वी के वायुमंडल से टकराते हैं तो तेज रोशनी पैदा करते हैं।
किस दिन होगी लिरिड उल्का बारिश
NASA के अनुसार, यह उल्का बारिश 19 अप्रैल से शुरू हो जाएगी जब आसमान में रात के अंधरे में उल्का गिरतीं देखी जा सकेंगी। लेकिन यह शुरुआती दौर में धीमी रहेगी। फिर 21, 22 अप्रैल को यह अपने चरम पर होगी। 22 अप्रैल को सबसे ज्यादा उल्काएं गिरती देखी जा सकेंगी। सुबह के समय 3 बजे से 5 बजे तक यह नजारा देखा जा सकेगा। उल्का बारिश 29 अप्रैल तक चलेगी और फिर बंद हो जाएगी। लिरिड उल्का बारिश को सबसे पहले चीन में 687 B.C.E. में देखा गया था।
इस बात का रखें खास ध्यान
अगर आप अपनी इच्छा पूरी करना चाहते है तो 21 अप्रैल 2025 की रात 9 बजकर 9 मिनट पर आसमान की तरफ देखकर अपनी इच्छा को बार-बार बोलें। अपनी विश को बोलते समय अपने दोनों हाथ को जोड़ ले और आंखें खुली रखें। यदि आप ऐसा करते हैं, तो ब्रह्मांड आपकी वो विश जरूर पूरी करेगा। लेकिन जो भी विश आप ब्रह्मांड से मांगेंगे, उसे तब तक किसी को न बताएं जब तक वो पूरी नहीं हो जाती।
लिरिड उल्का बौछार को कहाँ देख सकते है?
आपको उत्तर-पूर्वी आकाश की ओर देखना चाहिए। उल्काएँ लिरा नक्षत्र से निकलती हुई दिखाई देंगी, जो चमकीले तारे वेगा के पास स्थित है।