Sawan Ki Shivratri 2023: शिव भक्तों के लिए खुशखबरी, इस सावन दो बार मनाई जाएगी शिवरात्रि, जानिए सावन का पहला सोमवार कब है?

You are currently viewing Sawan Ki Shivratri 2023: शिव भक्तों के लिए खुशखबरी, इस सावन दो बार मनाई जाएगी शिवरात्रि, जानिए सावन का पहला सोमवार कब है?

Sawan Ki Shivratri 2023: इस साल सावन का पवित्र महीना 4 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस बार के सावन महीने की में खास बात ये है कि इस बार सावन में 8 सोमवार (Sawan Somvar Vrat 2023) के साथ साथ 2 शिवरात्रि (Shivratri 2023) का भी अद्भुत संयोग बन रहा है। जानिए सावन की शिवरात्रि की डेट (Sawan Shivratri Kab Hai 2023) और मुहूर्त।

हिन्दू शास्त्रों में सावन को बहुत ही पवित्र माना गया है। भगवन शिव के भक्तों को इस महीने का बहुत ही बेसब्री से इंतजार रहता है। सावन के महीने में भगवान शंकर की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस महीने जो व्यक्ति भगवान शिव की पूजा व सोमवार व्रत रखता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ बेहद मेहरबान होते हैं। सावन के सोमवार का बहुत महत्व है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। सोमवार का व्रत करने से भगवान शंकर की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है, इसलिए इस माह के सोमवार का विशेष महत्व है। शास्त्रों में बताया गया है कि श्रावण मास में शिवजी (Sawan Shivratri 2023 Date) की पूजा करने से वह हम पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

सावन 2023 का पहला सोमवार

First Sawan Somvar 2023: सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई 2023 को पड़ रहा है। सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई, दूसरा सोमवार 17 जुलाई, तीसरा सोमवार 24 जुलाई, चौथा सोमवार 31 जुलाई, पांचवा 07 अगस्त, छठा सोमवार 14 अगस्त, सातवां सोमवार 21 अगस्त, आठवां सोमवार 28 अगस्त को पड़ेगा।

सावन सोमवार व्रत 2023 (Sawan Somvar Vrat 2023 Date)

  • सावन का पहला सोमवार: 10 जुलाई
  • सावन का दूसरा सोमवार: 17 जुलाई
  • सावन का तीसरा सोमवार: 24 जुलाई
  • सावन का चौथा सोमवार: 31 जुलाई
  • सावन का पांचवा सोमवार: 07 अगस्त
  • सावन का छठा सोमवार:14 अगस्त
  • सावन का सातवां सोमवार: 21 अगस्त
  • सावन का आठवां सोमवार: 28 अगस्त

सावन में शिवरात्रि कब है 2023 (Sawan Shivratri Kab Hai 2023)

पुरे भारत में सावन 2023 की पहली शिवरात्रि 15 जुलाई दिन शनिवार को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त 15 जुलाई की रात 11:21 PM से देर रात 12:04 AM तक रहेगा। आइए जानिए शिवरात्रि पूजा के अन्य शुभ मुहूर्त के बारे में।

  • रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय – 06:24 PM से 09:03 PM
  • रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय – 09:03 PM से 11:43 PM
  • रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – 11:43 PM से 02:22 AM, जुलाई 16
  • रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय – 02:22 AM से 05:01 AM, जुलाई 16
  • 16 जुलाई को शिवरात्रि व्रत पारण समय – 05:01 AM से 03:03 PM

सावन 2023 की दूसरी शिवरात्रि कब है (Sawan 2023 Second Shivratri Date)

इस साल सावन महीने की दूसरी शिवरात्रि 14 अगस्त दिन सोमवार को मनाई जाएगी। सबसे खास बात ये है कि इस दिन शिव भक्त सोमवार का व्रत भी रखते है। इस दिन शिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त 11:19 PM से 12:03 AM, अगस्त 15 तक रहेगा।

सावन सोमवार व्रत और पूजा विधि (Sawan Somvar Vrat Puja Vidhi)

सावन सोमवार (Sawan ka Pehla Somwar) के दिन सूर्योदय से पहले उठकर घर की साफ-सफाई कर स्नान कर लें, फिर घर में गंगाजल छिड़क कर घर को पवित्र करें। सावन सोमवार को काले वस्त्र न पहनें, केसरिया, पीला, लाल और सफेद वस्त्र ही धारण करें। भगवान शिव को लाल फूल, दूध, धतूरा, धूप और बेलपत्र अर्पित करें।

साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें। व्रत के पूरे दिन ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते रहें, दिन में एक बार ही फल खाएं और अन्न और नमक का त्याग करें। विधि-विधान से पूजा करने के बाद सावन सोमवार व्रत की कथा सुनें।

सावन सोमवार व्रत के फायदे (Sawan Somvar Vrat Ke Fayde)

हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। इस पूरे माह में भोलेनाथ के भक्त शिव जी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए विधि-विधान से पूजा करते हैं। साथ ही कुंवारी कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए सोलह सोमवार का व्रत भी करती हैं।