International Yoga Day 2025: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब है, जानिए क्या है योग दिवस 2025 की थीम और इतिहास

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

International Yoga Day 2025 : हर साल 21 जून को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को योग के महत्व के बारे में बताया जाता है। साथ ही हर साल दुनियाभर में योगा सेशन व योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

International Yoga Divas 2025: योग न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक सेहत के लिए भी अच्छा होता है। शरीर और मन की शांति के लिए योग बहुत जरूरी है। योग के महत्व के बारे में लोगों को जागरुक करने और पूरी दुनिया में योग को पहुंचाने के लिए हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

2025 में कब है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस?

इस साल (2025) 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। योग दिवस के दिन दुनिया भर के लोग इकट्ठा होकर जगह-जगह योग दिवस मनाते हैं। योग शरीर को बहुत फायदे पहुंचाता है। शरीर को निरोगी रखने के लिए योग करना जरूरी है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन लोगों में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का मकसद है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम

इस साल 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। United Nations General Assembly or the Indian Ministry of AYUSH की तरफ से हर साल योग दिवस के लिए एक थीम रखी जाती है। इस वर्ष 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, जिसका विषय है ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’

international yoga day theme

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुआत साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। 11 दिसंबर 2014 को इस बात की घोषणा की गई कि हर साल 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

Also Read- Jagannath Puri Rath Yatra 2024: Date, Time, Rath Yatra Kab Hai?, Rath Yatra Story, History

International Yoga Day Logo

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का Logo नई दिल्ली स्थित पंचतत्व विज्ञापन की 18 सदस्यीय टीम द्वारा बनाया गया था। Logo को आधिकारिक तौर पर नई दिल्ली में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और आयुष राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाइक द्वारा लॉन्च किया गया था। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए Logo को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुना गया था और कहा जाता है कि यह उन सभी बुनियादी तत्वों का प्रतिनिधित्व करता है जो बुनियादी चेतना का गठन करते हैं।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि लोगो में दोनों हाथों को जोड़ना योग का प्रतीक है, जो सार्वभौमिक चेतना के साथ व्यक्तिगत चेतना के मिलन को दर्शाता है, मन और शरीर, मनुष्य और प्रकृति के बीच एक पूर्ण सामंजस्य, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए समग्र दृष्टिकोण।

अधिकारी ने कहा कि लोगो में भूरे रंग की पत्तियां पृथ्वी तत्व, हरी पत्तियां प्रकृति, नीला अग्नि तत्व जबकि सूर्य ऊर्जा और प्रेरणा के स्रोत का प्रतीक है। Source: PTI

21 जून को ही क्यों मनाते हैं योग दिवस?

दरअसल, 365 दिनों में से 21 जून सबसे लंबा दिन होता है। इसकी वजह यह है कि इन दिन उत्तरी गोलार्ध पर सूरत की सबसे ज्यादा रोशनी पड़ती है। इस दिन सूरज जल्दी निकलता है और देरी से ढलता है। साथ ही इस दिन सूरज से मिलने वाली ऊर्जा सबसे ज्यादा प्रभावी होती है, जो प्रकृति की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती है।

यह भी पढ़े – जानें 2024 में कब है बसंत पंचमी का त्योहार है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजा विधि

योग का महत्व

  • योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है।
  • योग से जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  • प्रतिदिन योग करने से शारीरिक और मानसिक बीमारियां दूर रहती है।
  • बढ़ते तनाव को कम करने और लाइफस्टाइल से पैदा होने वाली समस्याओं को योग से दूर किया जा सकता है।
  • योग करने से शरीर मजबूती बनता है।
  • योग से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होती है।

International Yoga Day 2025 Quotes, Quotations, Slogans, Wishes, Messages, WhatsApp Status, Facebook Status for the Special Day

योग धर्म नहीं एक विज्ञान है,
यह स्वस्थ जीवन का विज्ञान है,
योग कल्याण और यौवन का विज्ञान है,
यह शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

सफलता तीन चीजों से मापी जाती है,
दौलत, शोहरत और मन की शांति,
दौलत और शोहरत पाना तो आसान हैं,
लेकिन मन की शांति सिर्फ योग से मिलती है.
योग दिवस की हार्दिक बधाई

स्वास्थ्य जीवन जीना जिंदगी की जमा पूंजी,
योग करना रोगमुक्त जीवन की कुंजी।
योग दिवस की शुभकामनाएं

सभी बीमारियों का उपचार योग है
जो करता है ये वह रहता निरोग है
आपके स्‍वस्‍थ रहने की हम करते हैं कामना
हैप्‍पी योगा डे 2024

योग से शरीर रोगमुक्त रहता है
योग मानसिक और बौद्धिक स्तर पर सशक्त बनाता है
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

सुबह और शाम
नियमित कीजिए योग
निकट नहीं आएगा
कभी आपके कोई रोग
आप रहेंगे हमेशा निरोग
Happy International Yoga Day 2024

International Yoga Day 2025 Images

FAQs on Yoga Day

योग दिवस की घोषणा कब हुई?

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुआत साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। 11 दिसंबर 2014 को इस बात की घोषणा की गई कि हर साल 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

योग कब मनाया जाता है?

हर साल 21 जून को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

योगा डे कब है 2025?

साल 2024 में योग डे 21 जून 2025 को मनाया जाएगा।

योग के पिता के रूप में कौन जाना जाता है?

भारतीय संस्कृति में आदियोगी शिव को योग के पिता के रूप में माना गया है। उन्होंने ही योग विज्ञान की नींव डाली थी।

इस वर्ष के योग दिवस का मोटो क्या है?

इस वर्ष के योग दिवस का मोटो ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ है।

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

Editor

Leave a Comment

Top Stories

Exit mobile version