मधुबनी में 20-21 मार्च को ‘मिथिला महोत्सव’ का आयोजन, लोक संस्कृति और स्वाद का दिखेगा भव्य संगम
Mithila Mahotsav 2026: मधुबनी में 20-21 मार्च 2026 को मिथिला महोत्सव का आयोजन होगा। जानें इस बार क्या है खास—मिथिला पेंटिंग, लोक संगीत, पारंपरिक व्यंजन और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।
मधुबनी: बिहार की सांस्कृतिक राजधानी मधुबनी एक बार फिर लोक संस्कृति के रंग में रंगने जा रही है। 20 और 21 मार्च 2026 को आयोजित होने वाला ‘मिथिला महोत्सव’ इस बार पहले से ज्यादा भव्य और खास होने वाला है। दो दिवसीय इस महोत्सव में मिथिला की कला, परंपरा, संगीत और व्यंजनों का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। मिथिला महोत्सव 2026 का आयोजन मधुबनी के वाटसन उवि परिसर स्कूल में किया जाएगा। दो दिनों तक चलने वाला यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।
Mithila Mahotsav 2026
तारीख: 20-21 मार्च 2026
स्थान: वाटसन उवि परिसर स्कूल, मधुबनी, बिहार
मुख्य आकर्षण: लोक संगीत, मिथिला पेंटिंग, पारंपरिक व्यंजन
क्या होग...
