बिहार बोर्ड (BSEB) 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026: जल्द खत्म होगा इंतजार, जानें कब तक आ सकते हैं नतीजे
BSEB Result 2026: अगर आप बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। तो आपके लिए रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इस अपडेट के अनुसार बिहार बोर्ड इस बार मैट्रिक (10वीं) और इंटर (12वीं) के नतीजे समय से पहले जारी करने की तैयारी में है। आइए जानते है आप कैसे इस रिजल्ट को चेक कर सकते है।
कॉपियों की जांच लगभग पूरी
BSEB result 2026 Evaluation Process Complete News: इस बार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पहले ही 10वीं और 12वीं परीक्षा की कॉपियों की जांच के लिए समय सीमा तय कर दी थी। इस समय सीमा के तहत बोर्ड ने इंटर यानी 12वीं की परीक्षा की कॉपियों की जांच 10 मार्च तक और मैट्रिक यानी 10वीं की परीक्षा की कॉपियों की जांच 13 मार्च तक पूरी करने का लक्ष्य रखा था। रिपोर्ट के अनुसार इंटर की 60 प्रतिशत से ज्यादा कॉपियों की जांच पहले ही पूरी हो चुकी है। वही मैट्रिक यानी 1...
