Shani Jayanti 2022 : हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर शनि देव का जन्म हुआ था। ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती (Shani Jayanti) मनाई जाती है।
हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर शनि देव का जन्म हुआ था। इस दिन को शनि जयंती (Shani Jayanti) के नाम से जाना जाता है। इस पावन दिन शनि देव की पूजा- अर्चना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि देव कर्म फल दाता हैं। शनि देव कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। आइए जानते हैं शनि जयंती डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा- विधि…
Contents
शनि जयंती कब मनाई जाएगी?
हिन्दू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती (Shani Jayanti) मनाई जाती है। इस साल शनि जयंती 30 मई 2022 को मनाई जाएगी।
यह भी पढ़े : Dussehra 2022 Date: दशहरा, विजय दशमी कब है ? जानें डेट, तिथि और शुभ मुहूर्त
शनि जयंती का शुभ मुहूर्त (Shani Jayanti 2022)
अमावस्या तिथि प्रारम्भ – मई 29, 2022 को 02:54 पी एम बजे
अमावस्या तिथि समाप्त – मई 30, 2022 को 04:59 पी एम बजे
यह भी पढ़े: Ekadashi 2022 Date In Hindi: जानें, साल 2022 में कब-कब है एकादशी, देखें यहां पूरी लिस्ट
शनि जयंती पूजा विधि-
इस पावन दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।
घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
शनिदेव के मंदिर जाएं।
शनिदेव को तेल, पुष्प अर्पित करें।
शनि चालीसा का पाठ करें।
अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।
इस पावन दिन दान भी करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है।
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए इन मंत्रों का जप करें…
“ऊं शं अभयहस्ताय नमः”
“ऊं शं शनैश्चराय नमः”
“ऊं नीलांजनसमाभामसं रविपुत्रं यमाग्रजं छायामार्त्तण्डसंभूतं तं नमामि शनैश्चरम”
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। द मिथिला टाइम्स इसकी पुष्टि नहीं करता है।)