Railway Recruitment 2023: भारतीय रेलवे में 10वीं पास के लिए ख़ुशख़बरी, 7 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई, यहां जानें डिटेल

You are currently viewing Railway Recruitment 2023: भारतीय रेलवे में 10वीं पास के लिए ख़ुशख़बरी, 7 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई, यहां जानें डिटेल

Railway Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: अगर आप का भी सपना भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी करने का है तो अब आपका यह सपना पूरा होने वाला है। जी हाँ सही पढ़ा आपने इंडियन रेलवे ने 10वीं पास युवाओं के लिए 7 हजार सरकारी नौकरी ले कर आया है।

भारतीय रेलवे में साल 2023 की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप भी रेलवे में नौकरी के इच्छुक हैं तो यहां सारी डिटेल चेक कर सकते हैं।

Railway Apprentice Recruitment 2023

देश के अलग-अलग रेलवे जोन ने विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

  • दक्षिण मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस के 4103 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जो भी युवा इस पद के लिए इच्छुक और योग्य है वो 29 जनवरी 2023 तक या उससे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अप्रेंटिस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन 10वीं और आईटीआई परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। SCR Apprentice Bharti Notification 2023 PDF
  • दक्षिण पूर्वी रेलवे में भी फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, मशीनिस्ट, टर्नर और कारपेंटर सहित अप्रेंटिस 2026 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य अभ्यर्थी 2 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
  • उत्तर पश्चिम रेलवे ने भी अप्रेंटिस के 1785 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए आवेदन करने की तारीख 10 जनवरी से 10 फरवरी 2023 निर्धारित की गई है। NWR Railway Apprentice Bharti Notification 2023 PDF

SER Apprentice 2023 Bharti आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 100 रु फीस देना होगा। वहीं आरक्षित उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को वेबसाइट rrcser.co.in पर जाना होगा।
  • उसके बाद होम पेज पर Latest Recruitment के लिंक पर जाएं।
  • RRC South Eastern Railway SER Act. Apprentice Recruitment 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पर जाना होगा।
  • अपनी जानकारी दर्ज करें और डिटेल्स भरकर और रजिस्ट्रेशन करें।

Indian Railway Recruitment 2023: कौन कर सकता है आवेदन

भारतीय रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा आयु 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Railway Bharti 2023 Notification

जो भी युवा इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है वो रेलवे द्वारा दी गयी निर्धारित समय के अंदर अपना ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते है। तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले नोटिफिकेशन जरूर जांच लें।

Railway Recruitment 2023 Notification PDF Link

RRB SER Notification 2023View Here
RRB NWR Notification 2023View Here
RRB SCR Notification 2023View Here
RRB SER Apprentice Apply OnlineView Here
RRB SCR Apprentice Apply OnlineView Here

FAQs

Railway Recruitment 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट कब है?

रेलवे भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 जनवरी से 10 फरवरी 2023 तक भरे जाएंगे।

2023 में रेलवे की भर्ती कब निकलेगी?

रेलवे ने 2023 के लिए भर्ती जारी कर दी है। जिसके बारे में आप ऊपर पढ़ सकते है।

रेलवे में कितनी उम्र होनी चाहिए?

रेलवे भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 15 वर्ष से कम और 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

2023 में रेलवे का फॉर्म कब निकलेगा?

2023 में इंडियन रेलवे में फॉर्म निकल चुका है जिसे 10 जनवरी से 10 फरवरी 2023 तक भर सकते है।