National Sports Awards 2021: युवा मामले और खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) (Ministry of Youth Affairs and Sports (MYAS) ने मंगलवार (2 नवंबर) को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची की घोषणा की। विजेताओं को 13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में होने वाले समारोह में पुरस्कार दिया जायेगा। आज के इस लेख में हम जानेंगे साल 2021 में किन-किन खिलाडियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम) और ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आइए जानते हैं:
Major Dhyan Chand Khel Ratna Award: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति में दिया जाता है। यह भारत का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा गठित एक समिति द्वारा पिछले 4 साल में उत्कृष्ट और असाधारण खेल प्रदर्शन के लिए व्यक्ति या दल को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना जाता है। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार खिलाड़ी को प्रतिवर्ष दिया जाता है। वर्ष 2008 एवं 2014 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किसी को प्रदान नहीं किया गया था। इस पुरस्कार मे एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और 25 लाख रूपये के नकद इनाम से सम्मानित किया जाता है।
Contents
- 1 Major Dhyan Chand Khel Ratna Awards 2021 Winners List (Rs 25 Lakhs each)
- 2 Arjuna Awards 2021 Winners List (Rs 15 Lakhs each)
- 3 Dronacharya Award Lifetime Achievement 2021 Winners List (15 Lakhs)
- 4 Dronacharya Regular Award 2021 Winners List (Rs 10 Lakhs each)
- 5 Dhyan Chand Award 2021 Winners List (10 Lakhs)
- 6 FAQs
- 7 Share this:
- 8 Like this:
- 9 Related
Major Dhyan Chand Khel Ratna Awards 2021 Winners List (Rs 25 Lakhs each)
- Neeraj Chopra (Athletics)
- Mithali Raj (Cricket)
- Manpreet Singh (Hockey)
- PR Sreejesh (Hockey)
- Sunil Chhetri (Football)
- Ravi Kumar (Wrestling)
- Lovlina Borgohain (Boxing)
- Avani Lekhara (Para Shooting)
- Pramod Bhagat (Para Badminton)
- Krishna Nagar (Para Badminton)
- Sumit Antil (Para-Athletics)
- Manish Narwal (Para Shooting)
This year, 12 sportspersons have been selected for #KhelRatnaAward 2021.
‘Major Dhyan Chand Khel Ratna Award’ is given for the spectacular and most outstanding performance in the field of sports by a sportsperson over a period of previous four years. pic.twitter.com/YX6v3GeiRR
— All India Radio News (@airnewsalerts) November 3, 2021
Arjuna Awards: अर्जुन अवॉर्ड की शुरुआत 1961 में हुई थी। देश में अलग अलग खेलों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों कों हर साल ये अवॉर्ड दिया जाता है। खिलाड़ियों के पिछले चार साल के प्रदर्शन, लीडरशिप क्वालिटी, स्पोर्ट्समैन स्पिरिट और अनुशासन के आधार पर ये अवॉर्ड दिए जाते हैं। इस अवॉर्ड के विजेता खिलाड़ियों को अर्जुन की कांस्य प्रतिमा, सर्टिफिकेट और 15 लाख रूपये के नकद इनाम से सम्मानित किया जाता है।
Arjuna Awards 2021 Winners List (Rs 15 Lakhs each)
- Shikhar Dhawan (Cricket)
- Mandeep Singh (Hockey)
- Sumit (Hockey)
- Birendra Lakra (Hockey)
- Vandana Katariya (Female) (Hockey)
- Monika (Hockey)
- Dilpreet Singh (Hockey)
- Amit Rohidas (Hockey)
- Surender Kumar (Hockey)
- Rupinder Pal Singh (Hockey)
- Harman Preet Singh (Hockey)
- Nilakanta Sharma (Hockey)
- Hardik Singh (Hockey)
- Vivek Sagar Prasad (Hockey)
- Gurjant Singh (Hockey)
- Shamsher Singh (Hockey)
- Lalit Kumar Upadhyay (Hockey)
- Varun Kumar (Hockey)
- Simranjeet Singh (Hockey)
- CA Bhavani Devi (Fencing)
- Arpinder Singh (Athletics)
- Simranjit Kaur (Boxing)
- Sandeep Narwal (Kabaddi)
- Abhishek Verma (Shooting)
- Ankita Raina (Tennis)
- Himani Uttam Parab (Mallakhamb)
- Deepak Punia (Wrestling)
- Yogesh Kathuniya (Para-Athletics)
- Nishad Kumar (Para-Athletics)
- Praveen Kumar(Para-Athletics)
- Subhash Yathiraj (Para Badminton)
- Singaraja Adhana (Para Shooting)
- Harvinder Singh (Para Archery)
- Bhavana Patel (Para Table Tennis)
- Sharad Kumar (Para-Athletics)
Dronacharya Award lifetime achievement: द्रोणाचार्य पुरस्कार, आधिकारिक तौर पर खेल और खेलों में उत्कृष्ट कोचों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार के रूप में जाना जाता है, यह पुरस्कार द्रोण के नाम पर रखा गया है, जिसे अक्सर “द्रोणाचार्य” या “गुरु द्रोण” कहा जाता है, इसे युवा मामलों और खेल मंत्रालय द्वारा सालाना दिया जाता है। प्राप्तकर्ताओं का चयन मंत्रालय द्वारा गठित एक समिति द्वारा किया जाता है और चार साल की अवधि में “एक सुसंगत आधार पर उत्कृष्ट और मेहनती काम और सक्षम खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय घटनाओं में उत्कृष्टता” करने के लिए सम्मानित किया गया है। 2017 में, इस पुरस्कार में द्रोणाचार्य का एक कांस्य प्रतिमा, एक प्रमाण पत्र, औपचारिक पोशाक, और 15 लाख (यूएस $ 21900)का नकद पुरस्कार शामिल है।
Dronacharya Award Lifetime Achievement 2021 Winners List (15 Lakhs)
- T. P. Ouseph (Athletics)
- Sarkar Talwar (Cricket)
- Sarpal Singh (Hockey)
- Ashan Kumar (Kabaddi)
- Tapan Kumar Panigrahi (Swimming)
Dronacharya Regular Award 2021 Winners List (Rs 10 Lakhs each)
- Radhakrishnan Nair P (Athletics)
- Pritam Siwach (Hockey)
- Jai Prakash Nautiyal (Para Shooting)
- Sandhya Gurung (Boxing)
- Subramanian Raman (Table Tennis)
Dhyan Chand Award: ध्यानचंद पुरस्कार (Dhyanchand Award) महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम पर है। ध्यानचंद पुरस्कार अपने शानदार खेल में खेल-कूद के क्षेत्र में योगदान करने और रिटायरमेंट के बाद भी खेल-कूद को बढ़ावा देने के लिए योगदान जारी रखने के लिए दिया जाता है। ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त करने वालों को एक प्रतिमा, प्रमाणपत्र, पारंपरिक पोशाक और 10 लाख रुपए नकद दिए जाते हैं। हर साल ज़्यादा से ज़्यादा तीन खिलाड़ियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
Dhyan Chand Award 2021 Winners List (10 Lakhs)
- Abhijeet Kunte (Chess)
- Sajjan Singh (Wrestling)
- Lekha K.C (Boxing)
- Vikas Kumar (Kabaddi)
- Davinder Singh Garcha (Hockey)
FAQs
प्रश्न -: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार की शुरुआत कब हुई थी ?
उत्तर -: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार की शुरुआत 1991-92 में हुई थी।
प्रश्न -: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड कब प्रदान किया जाता है ?
उत्तर -: 29 अगस्त ( राष्ट्रीय खेल दिवस )
प्रश्न -: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न की पुरस्कार राशि कितनी है ?
उत्तर -: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड में एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और 25 लाख रूपए का नकद इनाम मिलता है।
प्रश्न -: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड के प्रथम विजेता कौन थे ?
उत्तर -: ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनन्द ( 1991-92)
प्रश्न -: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड 2021 किन-किन खिलाड़ियों को मिला ?
उत्तर -: इस बार 12 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न- मिताली राज (क्रिकेट), प्रमोद भगत ( पैरा बैडमिंटन), सुमित अंतिल (पैरा भाला फेंक), अवनि लेखरा (पैरा शूटिंग), कृष्णा नगर ( पैरा बैडमिंटन), एम नरवाल (पैरा शूटिंग), मनप्रीत सिंह (हॉकी), नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स), रवि दहिया (कुश्ती), पीआर श्रीजेश (हॉकी), लवलीना बोर्गोहेन (मुक्केबाजी), सुनील छेत्री (फुटबॉल)
प्रश्न -: भारत का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार कौन सा है ?
उत्तर -: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
प्रश्न -: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड किस के द्वारा प्रदान किया जाता है ?
उत्तर -: भारत के राष्ट्रपति
प्रश्न -: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड किस मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है ?
उत्तर -: खेल एवं युवा मंत्रालय
प्रश्न -: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी कौन हैं ?
उत्तर -: निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ( सन् 2001 में – 18 वर्ष की आयु )
प्रश्न -: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी कौन है ?
उत्तर -: दीपा मलिक ( 2019 में – 49 वर्ष की आयु )
प्रश्न -: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड पाने वाली पहली महिला कौन है ?
उत्तर -: कर्णम मल्लेश्वरी
प्रश्न -: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड पाने वाली प्रथम महिला पैरा-एथलीट कौन है ?
उत्तर -: दीपा मलिक
प्रश्न -: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम पैरा एथलीट खिलाड़ी कौन है ?
उत्तर -: देवेन्द्र झाझरिया