
Darbhanga to Shanghai Flight: दरभंगा, पटना, गया और पूर्णिया से शंघाई के लिए IndiGo की नई कनेक्टिंग फ्लाइट 29 मार्च से शुरू। जानिए किराया, रूट, टाइमिंग और पूरी जानकारी।
बिहार के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। देश की प्रमुख एयरलाइन IndiGo ने 29 मार्च 2026 से दरभंगा, पटना, गया और पूर्णिया को चीन के प्रमुख शहर Shanghai से जोड़ने वाली नई कनेक्टिंग फ्लाइट सेवा शुरू करने की घोषणा की है। अब तक बिहार के यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए दिल्ली, मुंबई या बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन इस नई सेवा के शुरू होने से यह परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी।
कोलकाता के जरिए होगी यात्रा
इस नई फ्लाइट (IndiGo एयरबस A320 नियो) सेवा के तहत यात्रियों को पहले दरभंगा, पटना, गया या पूर्णिया से कोलकाता पहुंचाया जाएगा, जहां से वे शंघाई के लिए इंटरनेशनल कनेक्टिंग फ्लाइट लेंगे। यह व्यवस्था खास तौर पर उन यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है जो लंबे ट्रांजिट और अतिरिक्त खर्च से बचना चाहते हैं।
Darbhanga to Shanghai flight via Kolkata: इंडिगो के अनुसार, यात्री को पहले दरभंगा से कोलकाता के लिए रवाना होना पड़ेगा। उसके बाद यात्री को कोलकाता पहुँचने के बाद वहां से शंघाई के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी होगी। यात्रियों को दरभंगा से शंघाई तक की हवाई यात्रा में करीब 14 घंटे (Darbhanga to Shanghai Flight Time) गुजारने होंगे। जिसमें लगभग 8 से 9 घंटे का लेओवर होगा। दरभंगा एयरपोर्ट से 12:10 बजे यात्रियों को लेकर फ्लाइट कोलकाता के लिए रवाना होगी।
IndiGo Kolkata to Shanghai Flight: हालांकि, इंडिगो ने यह स्पष्ट किया है कि यात्रियों को अपना सामान बार-बार चेक-इन नहीं करना होगा; सामान सीधे गंतव्य स्थान (शंघाई) पर ही मिलेगा। दरभंगा से कोलकाता होते हुए शंघाई जाने वाले यात्रियों के लिए इंडिगो ने एक टिकट का किराया 18,228 रुपये (Darbhanga to Shanghai Flight Ticket Price) तय किया है। बताया जा रहा है कि इस नए कनेक्टिविटी की शुरुआत होने जाने से खास तौर पर शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के उद्देश्य से चीन जानेवाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की संभावना है।
किन लोगों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?
शंघाई के लिए नई सेवा शुरू होने से चीन के साथ व्यापार करने वाले कारोबारियों, वहां पढ़ने वाले छात्रों और चिकित्सा के लिए जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में बिहार से शंघाई पहुँचने में करीब 30 से 32 घंटे लगते हैं, जो अब घटकर मात्र 14 से 15 घंटे रह जाएंगे।
बिहार के लिए क्यों है बड़ी खबर?
दरभंगा एयरपोर्ट, जो 2020 में शुरू हुआ था, पहले ही उत्तर बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण हवाई केंद्र बन चुका है। अभी दरभंगा से चार महानगर में डायरेक्ट फ्लाइट की सेवा उपलब्ध है। इसमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद शामिल हैं। अब इस तरह की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी से न सिर्फ यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि राज्य के आर्थिक और व्यावसायिक विकास को भी नई गति मिलेगी। साथ ही दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने का अनुमान है।
बुकिंग शुरू — ऐसे करें टिकट बुक
यात्री IndiGo की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या अधिकृत ट्रैवल एजेंट के जरिए इस नई सेवा के लिए टिकट बुक कर सकते हैं।
यह भी पढ़े- पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: Amas-Darbhanga Highway को मिली मंजूरी, वक्फ ट्रिब्यूनल पर उठे सवाल
Keep visiting The Mithila Times for such beautiful articles. Follow us on Facebook, Twitter, Instagram, and Google News for regular updates.
