IRCTC Char Dham Yatra 2022: भारतीय रेलवे अपने ग्राहकों के लिए स्पेशल टूर पैकेज लाता रहता है। इस बार इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन एक बार फिर श्रद्धालुओं के लिए एयर टूर पैकेज लेकर लाया है। इस पैकेज के तहत आप चार धाम-बद्रीनाथ, गंगोत्री, केदारनाथ और यमुनोत्री घूम सकेंगे। भारतीय रेलवे की इस सहायक कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। यह एयर टूर पैकेज 12 दिन और 11 रात की होगी।
आईआरसीटीसी (IRCTC) की ओर से अपने यात्रियों के लिए चार धामा यात्रा को लेकर एक खास टूर पैकेज निकाला गया है। IRCTC की ओर से इस विशेष पेकेज का नाम ‘CHARDHAM YATRA EX TRIVANDRUM’ रखा गया है। इस टूर पैकेज को किफायदी दरों में इंट्रोड्यूज किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग तीर्थ स्थलों का लाभ ले सकें। दरअसल अधिकतर लोग जीवन में एक बार गंगोत्री, यमनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ इन चार धामों की यात्रा करना चाहते हैं। ऐसे में IRCTC के सस्ते टूर पैकेज उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। रेलवे के खास पैकेज के जरिए लोग चार धाम यात्रा की इच्छा आसानी से पूरी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस पैकेज से जुड़ी जरूरी बातें।
Contents
IRCTC Char Dham Yatra 2022
यात्रा की शुरुआत 22 जून और 12 सितंबर 2022 को दिल्ली से होगी। यात्रा के लिए आईआरसीटीसी ने बुकिंग शुरू कर दी है। इस टूर पैकेज के लिए 25 सीटें उपलब्ध हैं। आपको बता दें कि इसमें एयर के साथ सड़क मार्ग से भी यात्रा होगी। आइए, आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं।
IRCTC Char Dham Yatra 2022 | |
Package Name | Char Dham Yatra |
Origin | Delhi |
Destination Covered | Kedarnath – Badrinath – Yamunotri – Gangotri |
Traveling Mode | By Air from Trivandrum-Delhi and onwards By Road |
Variant | Deluxe |
Char Dham Yatra Dates | 3rd June 2022 & 18th July 2022 |
Find your spiritual purpose as you receive blessings of God adorning the shrines with IRCTC air tour package for 12D/11N starting at ₹62,600/- pp*. Book now on https://t.co/7vfswa0jXr @AmritMahotsav
— IRCTC (@IRCTCofficial) April 26, 2022
IRCTC Char Dham Yatra Flight Details
- पहली फ्लाइट 3 जून 2022 को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली के लिए रवाना होगी। जहां से यात्रियों को हरिद्वार पहुंचाया जाएगा।
- अगले दिन फ्लाइट हरिद्वार से बरकोट के लिए रवाना होगी। जहां जानकी चट्टी मंदिर,यमनोत्री घुमाया जाएगा।
- 4 दिन फ्लाइट बरकोट से उत्तरकाशी पहुंचेगी।
- 7वें दिन यात्रियों को केदारनाथ के दर्शन करवाए जाएंगे।
- इसके बाद 10वें दिन बदरीनाथ और आखिरी दिन यात्रियों को रुद्रप्रयाग ले जाया जाएगा। फिर 12वें दिन वापसी होगी।
How to Book Char Dham Yatra 2022
बुकिंग कराने के लिए आपके IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट irctctourism.com पर आपको क्लिक करें। या फिर आप इसके रीजनल ऑफिस में जाकर भी बुकिंग करा सकते हैं।
IRCTC Char Dham Yatra Package Cost per Person
CHARDHAM YATRA Deluxe | |
Category | Price |
Single occupancy | Rs. 81,300/- |
Double occupancy | Rs. 65,100/- |
Triple occupancy | Rs. 62,600/- |
Child with bed (5-11 yrs) | Rs. 39,500/- |
Child without bed (2-11yrs) | Rs. 33,900 |
आईआरसीटीसी रीजनल ऑफिस
40/8194, सालिह आर्केड, कॉन्वेंट रोड, एर्नाकुलम-682035
फोन नं: 0484-2382991, मोबाइल नंबर: 8287931962, 8287932082
ईमेल आईडी: deepu5137@irctc.com, Touristers@irctc.com
पर्यटन सूचना और सुविधा केंद्र
त्रिवेंद्रम सेंट्रल रेलवे स्टेशन: 8287932095
एर्नाकुलम: 8287932064, 8287932117,8287932114
कालीकट रेलवे स्टेशन: 8287932098.
हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फॉलो करें। TheMithilaTimes.Com पर विस्तार से पढ़ें खेल, सिनेमा और नौकरी से संबधित खबरें