DC vs SRH: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 में शानदार वापसी की है। सनराइजर्स हैदराबाद को 21 रनों से मात देकर IPL 2022 प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई लंबी छलांग। #IPL2022 #SRHvsDC
DC vs SRH IPL 2022: ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 के 50वें मुकाबले में दिल्ली ने हैदराबाद को 21 रनों से रौंद दिया है। इस धमाकेदार जीत के साथ दिल्ली की टीम आईपीएल 2022 के प्वाइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर पहुंच गई है। दिल्ली की इस सीजन की यह 5वी जीत है। वहीं हैदराबाद ने हार की हैट्रिक लगाई है। जिसके कारण हैदराबाद की टीम 10 अंको के साथ दिल्ली से नीचे पायदान पर है।
आज के मुकाबले में मुंबई के Brabourne Stadium, पर दिल्ली की तरफ से एक तूफान आया जो हैदराबाद को ले डूबा। यह तूफान का नाम था डेविड वॉर्नर और रोवमैन पॉवेल जिन्होंने धमाकेदार अर्ध शतक पारी खेली और टीम का स्कोर 207 तक पंहुचा दिया। 208 रनों के लक्ष्य के सामने हैदराबाद 20 ओवर में 186 ही रन बना सकी। और मुकाबला 21 रन से हार गई। Delhi के ओपनर Pocket Size Dianamite वॉर्नर ने नाबाद 92 रनों की पारी पारी खेली। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
.@davidwarner31 scored an outstanding 9⃣2⃣* and bagged the Player of the Match award as @DelhiCapitals beat #SRH. 👏 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/0T96z8GzHj #TATAIPL | #DCvSRH pic.twitter.com/r7HoUWJPrT
— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2022
दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में SRH कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी करने का फैसला किया। हैदरबाद की टीम ने तीन तो वही दिल्ली की टीम ने चार बदलाव के साथ मैदान पर उतरी थी। वॉर्नर आज शॉ की गैरमौजूदगी में मंदीप सिंह के साथ बल्लेबाजी करने उतरे। मंदीप को पहले ही ओवर में भुवी ने शून्य के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद मिशेल मार्श 10 और पंत 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दिल्ली ने 9वें ओवर तक 85 रन पर अपने तीन विकेट खो दिए थे।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए रोवमैन पॉवेल ने 35 गेंदों पर 3 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 67 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने डेविड वॉर्नर के साथ 122 रनों की अटूट साझेदारी की। वॉर्नर ने अपनी 92 रनों की पारी के दौरान 12 चौके और तीन छक्के लगाए। इसी मुकाबले में एक नया रिकॉर्ड देखने को मिला। दिल्ली के पारी के आखिरी ओवर में उमरान मलिक ने आईपीएल के इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद (157 kmph) डाली। मालिक पहले भारतीय गेंदबाज है जिसने आईपीएल के इतिहास की सबसे तेज़ गेंद फेंकी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदरबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम की ओर से मौजूदा सीजन में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले अभिषेक शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल सके। अभिषेक शर्मा 7 और कप्तान केन विलियमसन 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अभिषेक 7 रन बनाकर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद का शिकार हुए। वही कप्तान विलियमसन का खराब प्रदर्शन इस मैच में भी जारी रहा। वे 11 गेंद पर 4 रन बनाकर एनरिक नॉर्किया की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद राहुल त्रिपाठी 18 गेंद पर 22 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर का शिकार बने।
एडन मार्क्रम ने 42 और निकोलस पूरन ने 62 रन की पारी खेलकर जरूर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाने की कोशिश की मगर वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। माक्ररम 25 गेंद पर 42 रन बनाकर खलील का दूसरा शिकार बने। उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। टीम के 100 रन 13वें ओवर में पूरे हुए। 15वें ओवर में शार्दुल ने हैदराबाद को 5वां झटका दिया। शशांक सिंह 6 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए। टीम को अंतिम 30 गेंद पर 74 रन बनाने थे। लेकिन टीम 21 रनों से पीछे रह गयी। दिल्ली के लिए खलील अहमद ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए।
5⃣th win for @RishabhPant17 & Co. in the #TATAIPL 2022! 👏 👏
The @DelhiCapitals beat #SRH by 21 runs & return to winning ways. 👌 👌 #DCvSRH
Scorecard ▶️ https://t.co/0T96z8GzHj pic.twitter.com/uqHvqJPu2v
— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2022