IIFA 2022 Technical Awards Winners Hindi: इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) के कार्यक्रम में हर साल बॉलीवुड के बड़े सितारे शामिल होते हैं। 22वें IIFA टेक्निकल अवॉर्ड्स के विजताओं के नाम सामने आ गए हैं। विकी कौशल (Vicky Kaushal) की ‘सरदार उधम’ (Sardar Udham) ने बाजी मार ली है। इस अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन 20 और 21 मई 2022 को अबू धाबी के यास आइसलैंड में होगा। टेक्निकल अवॉर्ड्स 9 कैटिगरी में है। ये अवॉर्ड्स सिनेमैटोग्राफी, स्क्रीनप्ले, डायलॉग, एडिटिंग, कोरियोग्राफी, साउंड डिजाइन, साउंड मिक्सिंग, बैकग्राउंड स्कोर और स्पेशल इफेक्ट्स (विजुअल्स) में दिया गया है। देखिए IIFA 2022 टेक्निकल अवॉर्ड्स के सभी विजेताओं के नाम:
Contents
- 1 IIFA 2022 Technical Awards Winners List
- 1.1 1. फिल्म: सरदार उधम सिंह- 3 अवॉर्ड्स
- 1.2 2. फिल्म: अतरंगी रे- 2 अवॉर्ड्स
- 1.3 3. फिल्म: शेरशाह- 1 अवॉर्ड
- 1.4 4. फिल्म: थप्पड़- 1 अवॉर्ड
- 1.5 5. फिल्म: तानाजी: द अनसंग वॉरियर -1 अवॉर्ड
- 1.6 6. फिल्म: 83- 1 अवॉर्ड
- 1.7 IIFA 2022 Host By
- 1.8 IIFA 2022 Technical Awards Date, Venue
- 1.9 Share this:
- 1.10 Like this:
- 1.11 Related
IIFA 2022 Technical Awards Winners List
1. फिल्म: सरदार उधम सिंह- 3 अवॉर्ड्स
- सिनेमैटोग्राफी- अविक मुखोपाध्याय
- एडिटिंग- चंद्रशेखर प्रजापति
- स्पेशल इफेक्ट्स (विजुअल्स)- NY वीएफएक्स वाला, एडिट एफएक्स स्टूडियोज, मेन रोड पोस्ट रशिया, सुपर 8/ BOJP
2. फिल्म: अतरंगी रे- 2 अवॉर्ड्स
- कोरियोग्राफी- विजय गांगुली (चका चक)
- बैकग्राउंड स्कोर- एआर रहमान
3. फिल्म: शेरशाह- 1 अवॉर्ड
- स्क्रीनप्ले- संदीप श्रीवास्तव
4. फिल्म: थप्पड़- 1 अवॉर्ड
- संवाद- अनुभव सिन्हा, मृण्मयी लागू
5. फिल्म: तानाजी: द अनसंग वॉरियर -1 अवॉर्ड
- साउंड डिजाइन – लोचन कानविन्दे
6. फिल्म: 83- 1 अवॉर्ड
- साउंड मिक्सिंग- अजय कुमार पीबी, माणिक बत्रा
View this post on Instagram
IIFA 2022 Host By
IIFA 2022 अवार्ड्स को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल द्वारा होस्ट किया जाएगा, साथ ही बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, वरुण धवन, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही इस अवार्ड्स सेरेमनी में अपने परफॉर्मेंस से धमाल मचाएंगे।
IIFA 2022 Technical Awards Date, Venue
IIFA 2022 Technical Awards समारोह 20 और 21 मई, 2022 को यस द्वीप, अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा।