
Women’s World Cup 2022 Live Telecast, Streaming: मिताली राज की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 6 मार्च को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम को हाल में न्यूजीलैंड में मेजबान टीम के खिलाफ वनडे सीरीज और एकमात्र टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
Contents
ICC Women’s World Cup 2022 Teams
आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 (ICC Women’s World Cup 2022) का आगाज शुक्रवार से न्यूजीलैंड में होगा। पहला मुकाबला मेजबान न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में मेजबान सहित वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें हिस्स्सा लेंगी। 2019 विश्व कप की तरह इस बार भी टूर्नामेंट का आयोजन राउंड रॉबिन लीग के आधार पर किया जा रहा है, जिसमें सभी टीमें एक बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी। टॉप की चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
How to Watch IND-W vs PAK-W T20 World Cup Match Live
भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला 6 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 से खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट फैंस टी20 विश्व कप के मैचों का लुत्फ स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उठा सकते हैं। इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉट स्टार पर देख सकते हैं।
1⃣ squad, 1⃣ mission & a billion dreams – united by #HamaraBlueBandhan, a special bond between #WomenInBlue & the fans!
Are you ready to join us & cheer for #TeamIndia in the ICC Women’s World Cup 2022?
ICC #CWC22 | #PAKvIND | Mar 6, 6:30 AM | Star Sports 2/2HD/3/Disney+Hotstar pic.twitter.com/3y9oqocMTy
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 1, 2022
ICC Womens World Cup 2022 Venues
ICC Women’s World Cup 2022: इस बार महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के मुकाबले कुल 6 वेन्यू पर खेले जाएंगे। यह वेन्यू हैं ऑकलैंड, क्राइस्टचर्च, डुनेडिन, हैमिल्टन, माउंट मॉनमानुगई और वेलिंगटन। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच वेलिंगगटन और क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे। फाइनल मैच की मेजबानी भी वेलिंगटन करेगा।
ICC Womens T20 World Cup 2022 Semi-Final & Final Match Date
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लीग का आखिरी मुकाबला 28 मार्च को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल क्रमश: 30 और 31 मार्च को खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 3 मार्च को क्राइस्टचर्य में खेला जाएगा।
ICC Women’s World Cup 2022 Prize Money
वर्ल्ड कप का फाइनल जीतने वाली टीम को लगभग 10 करोड़ रुपए मिलेंगे। इस बार वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में 75 फीसदी का इजाफा किया गया है। उपविजेता को 4.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 2.25-2.25 करोड़ रुपए जबकि अन्य चार टीमों में से प्रत्येक को 18.76 लाख रुपए दिए जाएंगे।