Download Hamraaz Army App 2022 New Version 7.1: आज के इस Digital World में मोबाइल एप्प का इस्तेमाल बढ़ते जा रहा है। हमे जिस भी चीज़ की जरुरत होती है उसके लिए हम मोबाइल एप्प का इस्तेमाल करते है।
मोबाइल एप्प के इस दुनिया में भारतीय आर्मी द्वारा एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। जिसका नाम “Hamraaz App” है यह ऐप विशेष रूप उन्ही लोगों के लिए बनाया गया है जो कि भारतीय सेना में काम करते है। इस ऐप को Hamraaz Army App के नाम से भी जाना जाता है। यदि आप भी इंडियन आर्मी में तो आप लोगों को ये ऐप जरुर डाउनलोड करना चाहिए इसके अनेक प्रकार के लाभ है। आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे की Hamraaz App के Latest Version को डाउनलोड कैसे करना है, इस ऐप का इस्तेमाल क्यों किया जाता है इत्यादि।
Hamraaz Army App क्या है?
Hamraaz App या Hamraaz Army App एक ऐसा एंड्राइड मोबाइल एप्लीकेशन है जिसका इस्तेमाल केवल इंडियन आर्मी के ऑफिसर और जवान ही कर सकते है क्योंकि इस ऐप के मदद से इंडियन आर्मी के ऑफिसर और जवान अपनी Salary Slip, AFPP (Armed Forces Personnel Provident Fund) और Form 16 को डाउनलोड कर सकते है।
Hamraaz App Download कैसे करें?
तो आइये जानते है कि आखिर इस Hamraaz Army App को डाउनलोड कैसे करना है वैसे इस ऐप को डाउनलोड करना बहुत ही सरल काम है जो कि हमने आपको आगे बताया हुआ है।
App Name | Hamraaz |
Developer | Indian Army |
Developer | V7.1 |
Last Updated | 2022-02-28 12:15:58.0 |
Platform | Android |
Min. Platform Version | Lollipop 5.1 |
Hamraaz App Official Website | Click Here |
हमराज़ आर्मी ऐप कैसे डाउनलोड करना है इसके बारे में सरे स्टेप्स नीचे दिया गया है।
Step 1: सबसे पहले आपको Google.com पर जाकर “Hamraaz App Download” सर्च करना होगा।

Step 2: फिर सर्च रिजल्ट में सबसे पहले वाली लिंक पर क्लिक करें जिस पर “Hamraaz App – Mobile Seva Appstore” लिखा होगा।
Step 3: अब इसके बाद आपको एक Captcha Code मिलेगा जिसे सही तरीके से उसके सामने वाले बॉक्स में भरकर Download Button पर क्लिक करना होगा।

Step 4: या उसके निचे जो QR Code दिया गया है उसको अपने मोबाइल से स्कैन कर लीजिये फिर वो आपको एक लिंक पर ले जाएगा फिर वहाँ से भी आप इस ऐप को मोबाइल में डाउनलोड कर पायेंगे।
नोट: ये ऐप Google Play Store, आईफोन, विंडोज डिवाइस पर उपलब्ध नहीं है। इसीलिए आपको ये गूगल से ही डाउनलोड करना पड़ेगा
Hamraaz App Install कैसे करें?
जब आप ऐप को डाउनलोड करते है तब यह ऐप सीधे तौर पर इनस्टॉल नहीं होता क्योकि Android Operating System में जब भी आप किसी Third-Party से एप्लीकेशन डाउनलोड करते है वो वहाँ आपको एक Notification देखने को मिलता है। Notification में लिखा होता है कि आप किसी भी थिरत पार्टी से अपने मोबाइल में एप्लीकेशन को इनस्टॉल नही कर सकते है यदि आप ऐसा करना चाहते है तो उसके लिए आपको “Unknown Sources” को Enable करें। आइये जानते है की कैसे आप “Unknown Sources” को Enable कर सकते है। इसके लिए आपको निचे दिए गये Steps फॉलो करना होगा:
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन के Settings में जाना होगा।
- फिर ऊपर दिए गये सर्च आइकॉन पर क्लिक करके उसमे “Unknown Sources” लिखकर सर्च कर दीजिये।
- अब इसके बाद इस आप्शन तक पहुच जायेंगे अब आप इसे enable कर सकते है।
जब आप अपने मोबाइल में “Unknown Sources” को enable कर देंगे तब आप किसी भी Third-Party ऐप को install कर सकते है। Hamraaz App Install करने के लिए अब आपको अपने मोबाइल के फाइल मेनेजर में जाकर Download वाले Folder को ओपन कर के Hamraaz App को इनस्टॉल कर सकते है। इनस्टॉल होने के बाद आप अपने सभी जरुरी काम को इसी एप्लीकेशन पर कर पायेंगे।
Download Hamraaz App Latest Version
इंडियन आर्मी ने इस ऐप का Latest Version फरवरी 2022 में ही जारी किया है इससे पहले का जो version था उसमे कुछ Bugs होने के वजह से इस ऐप को अपडेट किया गया था। जो भी यूजर इसके पुराने वाले version को इस्तेमाल कर रहे है। वो अब Hamraaz App Latest Version को डाउनलोड कर सकते है और ऐप के नए फीचर्स को इस्तेमाल कर सकते है।
Hamraaz App पर रजिस्ट्रेशन कैसे करे?
हमराज़ ऐप पर सिर्फ वही लोग रजिस्ट्रेशन कर सकते है जो भारतीय सेना में भर्ती हो इसी लिए जो भी व्यक्ति इस ऐप में रजिस्ट्रेशन करना चाहता है उसके पास Pan Card, उससे लिंक किया हुआ मोबाइल नंबर, Army Force Number की होना जरुरी है।

रजिस्ट्रेशन करने के लिए निचे दिए गये Steps को फॉलो करें:
Step 1:- सबसे पहले आप Hamraaz के Official Website पर जाये (https://hamraazmp8.gov.in/Default.aspx)
Step 2:- इसके बाद पेज पर आ जाने के बाद आपको निचे दिए गये Sign UP पर क्लिक करना होगा।
Step 3:- अब यहाँ पर आपसे आपका Pan Card Number पूछा जाएगा उस बॉक्स में सही-सही पैन कार्ड संख्या लिखने के बाद Captcha Code को भरकर Submit पर क्लिक करें।
Step 4:- अब आपको अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी डालना होगा जिस पर OTP जा सके, OTP आ जाने के बाद उसे OTP वाले बॉक्स में भर दीजिये और नेक्स्ट पर क्लिक करें।
Step 5:- अब आपसे कुछ Security Question पूछे जायेंगे जो Forgot Password करते समय काम आ सकते है, इसी के बाद आपको पासवर्ड बनाने के लिए बोला जायेगा तो आप एक Strong Password बना लिजीएगा। बस इतना कर देने के बाद ही आप अपना Hamraaz App Registration पूरा कर सकते है।
Hamraaz App में Log In कैसे करें?
ऐप पर Registration का प्रोसेस पूरा हो जाने के बाद अब आपको अपने Hamraaz Account में लॉग इन करना होगा इसके लिए आपको Registration के समय जो आप ने id और पासवर्ड बनाया था उसका इस्तेमाल करना होगा।
- लॉग इन करना बहुत ही सरल है Hamraaz App को ओपन करें।
- फिर वहां पर लॉग इन लिखा होगा उस पर क्लिक कर दीजिये।
- अब आप अपना पैन कार्ड नंबर और पासवर्ड को लिख दीजिये और लॉग इन पर क्लिक कर दीजिये।
- केवल इतना ही कर देने के बाद आपका Hamraaz Account Activate हो जाएगा।
Hamraaz App से Pay Slip Download कैसे करें?
How to open payslip in hamraaz app: यदि आप Hamraaz App से Pay Slip Download करना चाहते है तो उससे पहले आपको इसके बारे में पूरी जानकारी होनी चहिये कि आखिर इसको डाउनलोड कैसे करना करना है।
- सबसे पहले आप Hamraaz App को Open करें।
- वहां Options में जाने के बाद Pay Slip पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको जिस भी महीने का Pay Slip Download करना है उसको सेलेक्ट कर लीजिये।
- और डाउनलोड वाले बटन पर क्लिक कर दीजिये।
- ये Pay Slip एक PDF File के रूप में डाउनलोड होगी जो की Password Protected होगी।
- Hamraaz Pay Slip PDF File का पासवर्ड जानने के लिए आपको निचे दिया हुआ उदहारण से समझना होगा, इसके लिए आपको आपना Pan Card Number मालूम होना चाहिए। #पैन कार्ड के शुरूआती चार अक्षर और आपकी डेट ऑफ़ बिर्थ के चार संक्या इन दोनों को मिलाकर ही पासवर्ड बनता है।
Example 1: यदि आपका पैन कार्ड नंबर BBAGP4847F और जन्म तिथि 01/01/2000 है तो ऐसे में आपका Hamraaz App Salary Slip का Password BBAG0101 होगा।
Hamraaz Army App Customer Care Number/ Email Id:
- Hamraaz App Helpline Number: 9560641424.
- Emai ID: Humraazmp8@gmail.com
तो दोस्तों आपको Hamraaz Army App के बारे में दी गयी जानकारी कैसी लगी, आप हमे कमेंट बॉक्स में लिख कर बता सकते है। और यदि इसके अलावा आपको किसी और भी चीज़ के बारे में जानकारी चाहिए तो आप निचे कमेंट बॉक्स में लिख कर बता सकते है। हम पूरी कोशिश करेंगे की हम आपके सवाल का ज़वाब दे सके।