Shadow

बिहार बोर्ड (BSEB) 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026: जल्द खत्म होगा इंतजार, जानें कब तक आ सकते हैं नतीजे

BSEB Result 2026: अगर आप बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। तो आपके लिए रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इस अपडेट के अनुसार बिहार बोर्ड इस बार मैट्रिक (10वीं) और इंटर (12वीं) के नतीजे समय से पहले जारी करने की तैयारी में है। आइए जानते है आप कैसे इस रिजल्ट को चेक कर सकते है।

कॉपियों की जांच लगभग पूरी

BSEB result 2026 Evaluation Process Complete News: इस बार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पहले ही 10वीं और 12वीं परीक्षा की कॉपियों की जांच के लिए समय सीमा तय कर दी थी। इस समय सीमा के तहत बोर्ड ने इंटर यानी 12वीं की परीक्षा की कॉपियों की जांच 10 मार्च तक और मैट्रिक यानी 10वीं की परीक्षा की कॉपियों की जांच 13 मार्च तक पूरी करने का लक्ष्य रखा था। रिपोर्ट के अनुसार इंटर की 60 प्रतिशत से ज्यादा कॉपियों की जांच पहले ही पूरी हो चुकी है। वही मैट्रिक यानी 10वीं की परीक्षा की कॉपियों की जांच 13 मार्च तक पूरी होने की संभावना है। अगर इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया ऐसी ही चली तो बोर्ड इस बार रिजल्ट जल्दी ही जारी कर सकता है।

आंसर-की (Answer Key) पर काम जारी

बोर्ड ने पहले ही ऑब्जेक्टिव सवालों की प्रोविजनल ‘आंसर-की’ जारी कर दी थी। छात्रों से उनकी आपत्तियां (Objections) मांगी गई थीं। फिलहाल बोर्ड इन आपत्तियों की जांच कर रहा है। इसके निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की आएगी, जिसके आधार पर अंकों की अंतिम गणना की जाएगी।

टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया

Bihar Board 12th Topper Verification 2026 News: पिछले कुछ सालों बिहार में टॉपर को लेकर बहुत ही सवाल उठ रहे थे। जिसको लेकर बिहार बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने से पहले एक टॉपर वेरिफिकेशन प्रकिया पूरी करता है। इस प्रकिया के तहत बोर्ड उन सभी छात्रों को इंटरव्यू के लिए बुलाते है जिनके परीक्षा में सबसे ज्यादा अंक आने की संभावना होती है। इस इंटरव्यू के दौरान बोर्ड उनसे उनके विषयों से जुड़े कुछ सवाल पूछते है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रिजल्ट पूरी तरह सही है और उसमें किसी तरह की गड़बड़ी नहीं है। इसके अलावा उनकी हैंड राइटिंग की भी मैचिंग की जाती है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही बोर्ड आधिकारिक तौर पर परिणाम जारी करता है।

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 कब आएगा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच जारी कर सकता है। वहीं 10वीं का रिजल्ट 27 मार्च से 31 मार्च के बीच आने की संभावना है। हालांकि अगर बाकी प्रक्रियाएं जल्दी पूरी हो जाती हैं तो बोर्ड तय तारीख से पहले भी रिजल्ट घोषित कर सकता है।

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? (Step-by-Step)

Bihar Board 10th Result 2026: रिजल्ट घोषित होने के बाद आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी मार्कशीट देख सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले results.biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. लिंक चुनें: होमपेज पर अपनी कक्षा के अनुसार ‘Matric Result 2026’ या ‘Inter Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
  3. डिटेल्स भरें: अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें।
  4. कैप्चा कोड: स्क्रीन पर दिए गए गणितीय अंक (जैसे 10+5) को जोड़कर भरें।
  5. View पर क्लिक करें: सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा।
  6. डाउनलोड करें: भविष्य के लिए अपनी डिजिटल मार्कशीट का प्रिंट आउट निकाल लें।

सलाह: छात्रों को सुझाव दिया जाता है कि वे ताजा अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर नजर बनाए रखें।

प्रश्न 1: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 कब आएगा?

उत्तर: आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन कॉपियों के मूल्यांकन की रफ़्तार को देखते हुए उम्मीद है कि इंटर (12वीं) का रिजल्ट मार्च के तीसरे हफ्ते में और मैट्रिक (10वीं) का रिजल्ट मार्च के आखिरी हफ्ते या अप्रैल की शुरुआत में जारी कर दिया जाएगा।

प्रश्न 2: मैं अपना बिहार बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक कर सकता हूँ?

उत्तर: आप बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाकर अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

प्रश्न 3: क्या बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 की मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड की जा सकती है?

उत्तर: हाँ, रिजल्ट जारी होने के बाद आप वेबसाइट से प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। ओरिजिनल मार्कशीट आपको कुछ दिनों बाद अपने स्कूल या कॉलेज से प्राप्त करनी होगी।

प्रश्न 4: क्या इस साल भी बिहार बोर्ड टॉपर्स का वेरिफिकेशन करेगा?

उत्तर: हाँ, बिहार बोर्ड की परंपरा के अनुसार, रिजल्ट घोषित करने से पहले टॉपर्स का फिजिकल या वीडियो कॉल के जरिए वेरिफिकेशन और इंटरव्यू लिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *