Thursday, April 25, 2024
Homeत्यौहारDurga Puja 2024: दुर्गा पूजा 2024 में कब है, जाने शरद नवरात्रि...

Durga Puja 2024: दुर्गा पूजा 2024 में कब है, जाने शरद नवरात्रि की तिथियाँ

Durga Puja 2024 Date: दुर्गा पूजा भारत के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। दुर्गा पूजा की तिथि, समय, यहां देखें।

Durga Puja 2024: दुर्गा पूजा पूरे भारत में एक प्रसिद्ध त्यौहार है, लेकिन यह मुख्य रूप से भारत के पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, ओडिशा और बिहार में पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाई जाती है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि देवी दुर्गा ने इसी शुभ दिन राक्षस महिषासुर का वध किया था।

Sharad Navratri 2024: दुर्गा पूजा 10 दिनों तक चलने वाला उत्सव है। यह त्योहार छठे दिन से शुरू होता है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन केवल देवी दुर्गा ही पृथ्वी पर आई थीं। दुर्गा पूजा (शारदीय नवरात्रि) के प्रत्येक दिन का अपना अर्थ और महत्व होता है। कहा जाता है कि दुर्गा पूजा के पहले दिन राक्षसों और देवताओं के बीच संघर्ष हुआ था।

Durag Puja 2024 Me Kab Hai: दुर्गा पूजा को दुर्गोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। इस साल पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 03 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो रही है, जो विजय दशमी यानी 12 अक्टूबर 2024 को समाप्त हो रही है।

शारदीय नवरात्रि 2024 तिथि

तिथि & दिनशरद नवरात्रिपूजा
03 अक्टूबर 2024, गुरुवारशारदीय नवरात्रि प्रथम दिनमां शैलपुत्री की पूजा, घटस्थापना
04 अक्टूबर 2024, शुक्रवारशारदीय नवरात्रि दूसरा दिनमां ब्रह्मचारिणी की पूजा
05 अक्टूबर 2024, शनिवारशारदीय नवरात्रि तीसरा दिनमां चंद्रघंटा की पूजा
06 अक्टूबर 2024, रविवारशारदीय नवरात्रि चौथा दिनमां कूष्मांडा की पूजा
07 अक्टूबर 2024, सोमवारशारदीय नवरात्रि पांचवां दिनमां स्कंदमाता की पूजा
08 अक्टूबर 2024, मंगलवारशारदीय नवरात्रि छठा दिनमां कात्यायनी की पूजा
09 अक्टूबर 2024, बुधवारशारदीय नवरात्रि सातवां दिनमां कालरात्रि की पूजा
10 अक्टूबर  2024, गुरुवारशारदीय नवरात्रि आठवां दिनमां महागौरी की पूजा
11 अक्टूबर 2024, शुक्रवारशारदीय नवरात्रि नवां दिनमां सिद्धिदात्री की पूजा
12 अक्टूबर 2024, शनिवारविजय दशमी

नवरात्रि में नौ रंगों का महत्व

शारदीय नवरात्रि के समय हर दिन का एक रंग तय होता है। मान्यता है कि इन रंगों का उपयोग करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

  1. प्रतिपदा- पीला
  2. द्वितीया- हरा
  3. तृतीया- भूरा
  4. चतुर्थी- नारंगी
  5. पंचमी- सफेद
  6. षष्टी- लाल
  7. सप्तमी- नीला
  8. अष्टमी- गुलाबी
  9. नवमी- बैंगनी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि TheMithilaTimes.Com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

FAQs

2024 में दुर्गा पूजा का पहला पूजा कब है?

2024 में दुर्गा पूजा का पहला पूजा 03 अक्टूबर को है।

2024 में अष्टमी नवमी कब पड़ेगी?

शारदीय नवरात्रि में अष्टमी-नवमी का खास महत्व होता है। अष्टमी के दिन महागौरी और नवमी के दिन सिद्धिदात्री मां का पूजन किया जाता है। अष्टमी 10 अक्टूबर 2024, वीरवार को जबकि नवमी 11 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी।

दुर्गा पूजा कलश स्थापना कब है 2024?

दुर्गा पूजा 2024 में कलश स्थापना 03 अक्टूबर 2024, वीरवार को है।

2024 में विजय दशमी कब है?

2024 में विजय दशमी 12 अक्टूबर 2024 (शनिवार) को मनाई जाएगी।

विपिन कुमार झा
विपिन कुमार झा
"विपिन कुमार झा, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 4 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने खेल, टेक और लाइफस्टाइल समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें टेक्नोलॉजी, खेल और लाइफस्टाइल से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदर रिपोर्ट पेश की हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular