CSK vs SRH Match Highlights: धोनी के कप्तान बनते ही आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की किस्मत चमक उठी। आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 46वें मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH vs CSK) को 13 रनों से मात देकर CSK को सीजन की अपनी तीसरी जीत मिली। बता दें, शनिवार को रविंद्र जडेजा ने चेन्नई की कप्तान वापस महेंद्र सिंह धोनी को सौंप दी है। हैदराबाद के खिलाफ इस मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे की अर्धशतकीय पारी की मदद से 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके सामने हैदराबाद की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 189 रन ही बना सकी। चेन्नई के लिए तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने सबसे अधिक चार विकेट लिए। चेन्नई की आईपीएल २०२२ में यह 9 मैचों में तीसरी जीत है। इसके साथ टीम के प्लेऑफ की उम्मीद बची हुई हुई है। वहीं हैदराबाद की यह 9 मैचों में चौथी हार है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद को अभिषेक शर्मा और केन विलियमसन ने अच्छी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। लेकिन पावरप्ले के आखिरी ओवर में मुकेश चौधरी ने अभिषेक को 39 के निजी स्कोर पर आउट कर हैदराबाद को पहला झटका दिया, अगली ही गेंद पर उन्होंने इन फॉर्म राहुल त्रिपाठी को गोल्डन डक पर आउट किया। इन दो झटको से हैदराबाद उभर नहीं पाई। कप्तान केन विलियमसन ने 47 और पूरन ने नाबाद 64 रन की पारी खेली।
चेन्नई के बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनर मुकाबले में महंगे साबित हुए, लेकिन उन्होंने टीम को तीसरी बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने एडेन माक्ररम को आउट किया। उन्हाेंने 10 गेंद पर 17 रन बनाए। उन्होंने 2 शानदार छक्के जड़े। तीसरा विकेट 10वें ओवर में 88 रन के स्कोर पर गिरा। इसके बाद मैदान पर विलियमसन का साथ देने निकोलस पूरन उतरे। लेकिन तभी विलियमसन 37 गेंद पर 47 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। विलियमसन को प्रिटोरियस ने अपना शिकार बनाया। अब टीम को अंतिम 5 ओवर में 72 रन बनाने थे और 6 विकेट हाथ में थे।
Dhoni at the helm @ChennaiIPL winning
🤝
#YehAbNormalHai 😍Describe Thala's #Epic comeback as #CSK skipper with a GIF!#TATAIPL #SRHvCSK #IPL2022 #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/yKYqQo3OM1
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 1, 2022
अब हैदराबाद की सारी उम्मीद Caribbean विस्फोटक बल्लेबाज़ निकोलस पूरन से थी, उन्होंने इसको सही साबित भी किया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। इसका सबसे बड़ा कारण मैच का 16वा ओवर रहा जिसमे चेन्नई के मिस्ट्री स्पिनर तीक्षणा ने सिर्फ 4 रन दिए। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में सिर्फ 27 रन खर्च किए. 17वां ओवर प्रिटोरियस ने डाला जिसमे पूरन एक छक्के के साथ ओवर में कुल ओवर में 12 रन बनाये। 18वां ओवर मुकेश ने डाला और इस ओवर में SRH के बैट्समेन केवल 6 रन ही बना सके और 2 विकेट भी गवा दिए। इस ओवर में मुकेश ने शशांक सिंह और वाॅशिंगटन सुंदर को पवेलियन का रास्ता दिखाया। शशांक ने 14 गेंद पर 15 रन बनाए। वहीं सुंदर 2 गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हुए।
TATA IPL 2022, Match 46: SRH Vs CSK – Match Report,Score Card
अब हैदराबाद को अंतिम 12 गेंद पर 50 रन बनाने थे। 19वां ओवर प्रिटोरियस ने डाला। पहली गेंद पर तीक्षणा ने पूरन का कैच छोड़ा। दूसरी गेंद पर पूरन ने विकेट के सामने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर सेंटनर ने फिर पूरन का एक और कैच छोड़ा। प्रिटोरियस ने अगली गेंद वाइड डाली। चाैथी गेंद पर 2 रन बना। 5वीं गेंद पर पूरन ने चौका जड़ा। अंतिम गेंद पर एक रन बना। अब हैदराबाद को 6 गेंद पर 38 रन बनाने थे। पूरन ने मुकेश की पहली गेंद पर छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर चौका लगाकर पूरन ने 29 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। तीसरी गेंद पर एक रन भी नहीं बना। चौथी गेंद पर पूरन ने छक्का जड़ा। 5वीं गेंद पर फिर छक्का मारा। अंतिम गेंद पर एक रन बना। पूरन 33 गेंद पर 64 रनों तूफानी पारी खेली जिसमे उन्होंने 3 चौका और 6 छक्का लगाया।
Punch Super Striker of the Day for the Match between Sunrisers Hyderabad and Chennai Super Kings is Nicholas Pooran.#TATAIPL @TataMotors_Cars #PunchSuperStriker #GameThatVibes #SRHvCSK pic.twitter.com/90OhpncDEl
— IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2022
आईपीएल 2022 के आज के मुकाबले में Kane Williamson ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बैटिंग करने उत्तरी चेन्नई के ओपनर्स गायकवाड़ और कॉनवे ने टीम को अच्छी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 182 रन जोड़े। आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। हालांकि ऋतुराज शतक से चूक गए और 99 रन बनाकर टी नटराजन की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 57 गेंद का सामना किया। 6 चौके और 6 छक्के लगाए।
2011 के बाद धोनी पहली बार नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए और वह 9 रन बनाकर नटराजन का ही शिकार बने। कॉनवे ने अंत तक नाबाद रहे और उन्होंने 85 रनों धमाकेदार की पारी खेली। कॉनवे ने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के जड़े। रवींद्र जडेजा भी एक गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद लौटे। हैदराबाद के मुख्य तेज गेंदबाज उमरान मलिक इस मैच में बेहद महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 48 रन लुटाए और एक भी विकेट नहीं ले सके। मार्को यानसेन ने भी 4 ओवर में 38 रन दिए। हैदराबाद के लिए टी नटराजन ने 2 विकेट अपने नाम किये।