Asia Cup 2023 Schedule in Hindi: एशिया कप 2023 का आगाज 30 अगस्त से मेजबान पाकिस्तान बनाम नेपाल के मैच से होगा।
एशिया कप 2023 का पहला मुकाबला पाकिस्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस साल एशिया कप 2023 वनडे फॉर्मट में खेला जाएगा। जिसमे 6 एशिया की टीमें ख़िताब जीतने के लिए मैदान पर उतरेगी। एशिया कप 2023 में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और अफगानिस्तान छह टीमें हिस्सा ले रही है।
India vs Pakistan Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में सबसे बड़ा मुकाबला 2 सितम्बर को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा। एशिया कप 2023 का फाइनल 17 सितंबर को कोलंबो में खेला जाएगा। आइए एशिया कप 2023 के आगाज से पहले टूर्नामेंट से जुड़ी सभी जानकारी पर एक नजर डालते है।
क्या है एशिया कप 2023 का फॉर्मेट?
- एशिया कप 2023 की 6 टीमों-भारत, पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को तीन-तीन टीमों के दो ग्रुपों में बांटा गया है।
- एशिया कप 2023 में रॉबिन-राउंड लीग और नॉकआउट फॉर्मेट के आधार फाइनल समेत कुल 13 मैच खेले जाएंगे।
- ग्रुप मैच में कुल 6 मैच खेले जाएंगे, जिनमें हर टीम अपने ग्रुप की बाकी दो टीमों से एक-एक भिड़ेगी। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमों सुपर-फोर राउंड में पहुंचेंगी।
- इसके बाद सुपर-फोर में भी 6 मैच खएले जाएंगे, जहां 3 टीमें बाकी की 3 टीमों से भिड़ेंगी।
- सुपर-फोर पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें फाइनल में पहुंचेंगी।
एशिया कप 2023 का शेड्यूल क्या है
तारीख | दिन | मैच | समय | स्थान |
30-08-2023 | बुधवार | पाकिस्तान बनाम नेपाल | 1:30 PM IST | मुल्तान, पाकिस्तान |
31-08-2023 | गुरुवार | बांग्लादेश बनाम श्रीलंका | 1:30 PM IST | कैंडी, श्रीलंका |
02-09-2023 | शनिवार | पाकिस्तान बनाम भारत | 1:30 PM IST | कैंडी, श्रीलंका |
03-09-2023 | रविवार | बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान | 1:30 PM IST | लाहौर, पाकिस्तान |
04-09-2023 | सोमवार | भारत बनाम नेपाल | 1:30 PM IST | कैंडी, श्रीलंका |
05-09-2023 | मंगलवार | श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान | 1:30 PM IST | लाहौर, पाकिस्तान |
06-09-2023 | बुधवार | A1 बनाम B2 | 1:30 PM IST | लाहौर, पाकिस्तान |
09-09-2023 | शनिवार | B1 बनाम B2 | 1:30 PM IST | कैंडी, श्रीलंका |
10-09-2023 | रविवार | A1 बनाम A2 | 1:30 PM IST | कैंडी, श्रीलंका |
12-09-2023 | मंगलवार | A2 बनाम B1 | 1:30 PM IST | दांबुला, श्रीलंका |
14-09-2023 | गुरुवार | A1 बनाम B1 | 1:30 PM IST | दांबुला, श्रीलंका |
15-09-2023 | शुक्रवार | A2 बनाम B2 | 1:30 PM IST | दांबुला, श्रीलंका |
17-09-2023 | रविवार | फाइनल | 1:30 PM IST | RPICS, कोलंबो |
एशिया कप 2023 में सभी टीमों के खिलाड़ियों की लिस्ट
भारत – रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (ट्रैवलिंग रिजर्व)।
पाकिस्तान – बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, सऊद शकील, तय्यब ताहिर (ट्रैवलिंग रिजर्व)।
नेपाल – रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख, भीम शर्की, कुशल मल्ला, आरिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजबंशी, प्रतीश जीसी, मौसम ढकाल, संदीप जोरा , किशोर महतो, अर्जुन साउद।
बांग्लादेश – शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन कुमेर दास, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, अफीफ हुसैन ध्रुबो, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, नसुम अहमद, शक महेदी हसन। नईम शेख, शमीम हुसैन, तंजीद हसन तमीम, तंजीम हसन साकिब।
अफगानिस्तान – रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जदरान, रियाज हसन, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जदरान, मोहम्मद नबी, आई अलीखेल, राशिद खान, गुलबदीन नैब, करीम जनात, अब्दुल रहमान, एस अशरफ, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, एस सफी और फजलहक फारूकी।
श्रीलंका – टीम की घोषणा होना अभी बाकी है।
IND vs PAK: पाकिस्तान की बॉलिंग vs भारत की बैटिंग, कहां कौन मजबूत और कमजोर, यहां जानें सबकुछ
एशिया कप 2023 के मैच किस चैनल पर आएंगे
एशिया कप 2023 के सभी मैचों स्टार स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर आएगा। साथ ही सभी मैचों की डिजिटल लाइव स्ट्रीमिंग डिज़्नी+हॉटस्टार पर फ्री में की जाएगी। अगर आपके पास इन दोनों में से कुछ भी नहीं है तो आप एशिया कप 2023 में भारत के सभी मुकाबलों को फ्री डिश में डीडी स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर भी देख सकते है।
Keep visiting The Mithila Times for such beautiful articles. Follow us on Facebook, Twitter, Instagram, and Google News for regular updates.