Andrew Symonds Death News: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का कार दुर्घटना में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात टाउन्सविले में उनकी कार सड़क से उतरने के कारण हादसा हुआ।
Contents
Andrew Symonds Car Accident
Andrew Symonds Car Accident: रविवार का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर लेकर आया। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का कार दुर्घटना में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात टाउन्सविले (Andrew Symonds Accident Place) में उनकी कार सड़क से उतरी और दुर्घटना में क्रिकेटर की मौत हुई। एंड्रयू साइमंड्स के निधन के बाद उनके प्रशंसक समेत खेल जगत में शोक की लहर है।
पुलिस के बयान के अनुसार, “शुरुआती जानकारी से संकेत मिलता है कि रात 11 बजे के बाद एलिस रिवर ब्रिज के पास हर्वे रेंज रोड पर कार चलाई जा रही थी, सड़क से हटने के बाद कार लुढकी और यह हादसा हुआ। आपातकालीन सेवाओं ने 46 वर्षीय ड्राइवर को बचाने का प्रयास किया, हालांकि उनकी चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई। फोरेंसिक क्रैश यूनिट जांच कर रही है।”
Andrew Symonds Bio
Name | Andrew Symonds |
Date of Birth | 9 June 1975, Birmingham, England |
Died | 14 May 2022 |
Andrew Symonds Age | 46 Years |
Andrew Symonds Wife | Laura |
National Side | Australia |
Nick Name | Roy, Symo |
Height | 187 cm ( 6 ft 2 inch) |
Batting | Right Hand |
Bowling | Right Hand Medium Off-Break |
Role | All-Rounder |
साइमंड्स का जन्म 9 जून 1975 (Andrew Symonds Date of Birth) को इंग्लैंड के बर्मिंघम में हुआ था। वह ऑस्ट्रेलियाई थे लेकिन उनका बचपन इंग्लैंड में ही बीता। 20 साल की उम्र में साइमंड्स ने इंग्लैंड में ग्लैमर्गन के खिलाफ मैच में 16 छक्के लगाए। साइमंड्स के परिवार में उनकी पत्नी लौरा और दो बच्चे क्लो और बिली हैं। साइमंड्स का में मौत हो गयी। एंड्रयू साइमंड्स का 46 की उम्र में एक कार दुर्घटना में निधन (Andrew Symonds Death) हो गया है।
Andrew Symonds Cricket Career
एंड्रयू साइमंड्स एक ऑस्ट्रेलियाई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर थे। साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 198 वनडे मुकाबले खेले साथ ही वो 2003 और 2003 वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा थे। इन दो सालों में कंगारू टीम ने बिना कोई मैच गवाएं पोंटिंग की कप्तानी में बैक टू बैक खिताब जीते थे। इसके अलावा इस महान खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट भी खेले थे।साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट, 198 वनडे और 14 टी20 मुकाबले खेले थे। इस दौरान उनके बल्ले से क्रमश: 1462, 5088 और 337 रन निकले। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने तीनों फॉर्मेट में कुल 165 विकेट चटकाए थे। साइमंड्स फील्ड पर अपने आक्रामक अंदार और शानदार फील्डिंग के लिए भी जाने जाते थे।
Andrew Symonds Net Worth 2022
विश्व से बेस्ट ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर साइमंड्स की नेटवर्थ (Andrew Symonds Net Worth) पांच मिलियन डॉलर की है। भारतीय रुपयों में साइमंड्स 38 करोड़, 74 लाख रुपयों से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं।
Andrew Symonds in (IPL) Indian Premier League
Andrew Symonds IPL: फरवरी 2008 में साइमंड्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी डेक्कन चार्जर्स ने US$1,350,000 में ख़रीदा। जिसने उन्हें उस समय लीग का दूसरा सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया। 2008 की प्रतियोगिता के दौरान, साइमंड्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 53 गेंदों में नाबाद 117 रन बनाए। रॉयल्स ने जीत हासिल की, जिसमें साइमंड्स ने अंतिम ओवर में 19 रन दिए, जिसमें 17 को जीत की आवश्यकता थी। अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण वह अपने दूसरे आईपीएल सीज़न में अधिकांश समय चूक गए, हालांकि उन्होंने सीज़न के अंत में डेक्कन की खिताबी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।