
Amas Darbhanga NH News: पटना हाईकोर्ट ने आमस-दरभंगा नेशनल हाईवे निर्माण पर लगी रोक हटाई। वक्फ ट्रिब्यूनल के आदेश को रद्द करते हुए कोर्ट ने अध्यक्ष की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए। जानें पूरा मामला।
Amas Darbhanga NH Project: बिहार की एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना ‘आमस-दरभंगा नेशनल हाईवे’ (NH) के निर्माण को लेकर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने बिहार स्टेट वक्फ ट्रिब्यूनल द्वारा निर्माण कार्य पर लगाई गई रोक को हटाते हुए परियोजना को आगे बढ़ाने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने ट्रिब्यूनल के कामकाज और अध्यक्ष के आचरण पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।
वक्फ ट्रिब्यूनल का आदेश किया रद्द
न्यायमूर्ति बिबेक चौधरी की एकल पीठ ने अपने 18 पन्नों के विस्तृत फैसले में वक्फ ट्रिब्यूनल (Waqf Tribunal Controversy) के आदेश को पूरी तरह खारिज कर दिया। मामला समस्तीपुर जिले (Samastipur Land Dispute) के कुछ जगहों की थी जिसमे शाहपुर बघनुई मौजा के प्लॉट संख्या 2886, 3092 (कब्रिस्तान), 2963 (मस्जिद) तथा मोहिउद्दीनपुर राजवा मौजा के प्लॉट संख्या 2502 (मस्जिद) और 2504 (कब्रिस्तान) की जमीन शामिल थी। ट्रिब्यूनल ने इसी आधार पर हाईवे निर्माण पर रोक लगा दी थी। हालांकि, हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि नेशनल हाइवेज एक्ट, 1956 भूमि अधिग्रहण के लिए एक पूर्ण कानून है और सार्वजनिक हित में इसकी प्रक्रिया को बाधित नहीं किया जा सकता।
ट्रिब्यूनल अध्यक्ष की निष्पक्षता पर सवाल
हाईकोर्ट (High Court Judgment) ने अपने फैसले में ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष की कार्यशैली पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि आदेश से निष्पक्षता की कमी झलकती है। अदालत के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि निर्णय लेते समय “एक खास समुदाय के हितों” को प्राथमिकता दी गई, जो न्यायिक पद की गरिमा के खिलाफ है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि किसी भी न्यायिक अधिकारी के लिए निष्पक्षता सर्वोपरि होती है और इस तरह का पक्षपातपूर्ण रवैया स्वीकार्य नहीं है।
मुख्य न्यायाधीश को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि पूरे प्रकरण की रिपोर्ट और संबंधित आदेश की प्रति पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भेजी जाए। अदालत ने यह भी कहा कि धार्मिक संपत्तियों के नाम पर जनहित से जुड़ी परियोजनाओं को रोकना उचित नहीं है।
बिहार के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

इस फैसले के बाद आमस-दरभंगा नेशनल हाईवे (Amas-Darbhanga National Highway) के निर्माण कार्य में आ रही सभी बाधाएं दूर हो गई हैं। यह परियोजना उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली एक अहम कड़ी मानी जा रही है। इसके पूरा होने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि व्यापार और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।
यह भी पढ़े- अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को मिली रफ्तार: 4.5 किमी रेल लाइन के लिए ₹211 करोड़ का टेंडर जारी
Keep visiting The Mithila Times for such beautiful articles. Follow us on Facebook, Twitter, Instagram, and Google News for regular updates.
