महाकुंभ के बाद 20 करोड़ की लागत से दरभंगा के लगमा में होगा विश्व का सबसे बड़ा महायज्ञ

Lakshya Chandi Maha Yagna And Ati Maha Vishnu Yagna
WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

Mahayagya Lagma Darbhanga Bihar 2025: भारत में महाकुंभ के बाद दुनिया का सबसे बड़ा महायज्ञ बिहार के दरभंगा डिस्ट्रिक के लगमा गांव में होने वाला है। यह महायज्ञ 20 करोड़ के लागत से 1000 एकड़ में होने वाला है।

दरभंगा के मनीगाछी के लगमा गांव में विश्व का सबसे बड़ा यज्ञ जगदीश नारायण ब्रह्मचर्याश्रम (Lagma Brahmacharya Ashram) द्वारा 1 से 16 मार्च तक किया जाएगा। इस महायज्ञ को लक्षचंडी एवं अति विष्णु महायज्ञ (Lakshya Chandi Maha Yagna And Ati Maha Vishnu Yagna 2025) का नाम दिया गया है। इस महायज्ञ के लिए 2100 पंडितों का चयन किया गया है। इस महायज्ञ मंडप में कुल 108 हवन कुंड बनाए गए है।

Lakshya Chandi Maha Yagna And Ati Maha Vishnu Yagna 2025

Lakshya Chandi Maha Yagna Start Date1 March 2025
Lakshya Chandi Maha Yagna End Date16 March 2025
Puja TimingMorning 7:00 AM
Immersion Date17 March 2025

Lakshchandi and Vishnu Mahayagya in Lagma Village: आपको बता दे की यह यज्ञ अपने आप में एक अनोखे एवं अति विशिष्ट यज्ञ है। इस यज्ञ में पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के साथ ही अन्य विशिष्ट लोग भी शामिल होने वाले है। इस यज्ञ में बागेश्वर धाम सरकार भी शामिल होने वाले है। यज्ञ के लिए बनाए गए विशाल मंडप में कुल 108 हवन कुंड बनाए गए हैं जिसमें सप्तशती तथा पुरुष सूक्तों से चयनित पंडितों द्वारा हर समय हवन किया जाएगा।

साथ ही लक्षचंडी यज्ञ में प्रतिदिन मूल पाठ का दशांश हवन तथा मार्जन की सविधि क्रिया की जाएगी तथा अति विष्णु महायज्ञ में पुरुष सूक्तों से हवन किया जाएगा। इस महायज्ञ के लिए कुल 2100 पंडितों का चयन उनकी बौद्धिक एवं शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया गया है। इसके लिए चयन समिति ने ऑनलाइन आवेदन करने का विज्ञापन प्रकाशित किया था।

इस यज्ञ के लिए बांस की मदद से ग्यारह मंजिल का यज्ञ मंडप बनाया गया है। महायज्ञ के प्रथम दिन विशाल कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सुबह सात बजे शुभ मुहूर्त में आरंभ होकर 12 बजे संपन्न होगी। यजमान आश्रम के ब्रह्मचारी कृष्ण मोहन दास उर्फ बौआ भगवान संकल्प से इस यज्ञ क्रिया का शुभारंभ होगा।

Mahayag Lagma Darbhanga Bihar 2025

यज्ञ में प्रतिदिन सुबह सात से 12 बजे तक पूजन क्रिया, पाठ एवं विष्णु हवन, 12 से दो बजे तक रामलीला, दो से छह बजे शाम तक हवन एवं आरती, शाम छह से रात 10 बजे तक संगीतमय भागवत कथा प्रवचन, रात 10.30 से दो बजे तक रासलीला होगा। यज्ञ की पूर्णाहुति 16 मार्च को होगी। कलश तथा मूर्ति विसर्जन 17 मार्च को संपन्न होगा।

यज्ञ को लेकर इसकी बनाई गई समिति में सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. बाबा साहेब झा को सचिव एवं उमेश झा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अन्य सदस्य सहयोगी बनकर काम करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार मथुरा के एक टेंट हाउस को अतिथियों के आवासीय व्यवस्था के साथ ही शौचालय की सुविधा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। यज्ञ परिसर के भीतर एवं बाहर एक सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। दिनभर फलाहार, नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था गई है। आम जनों के लिए सामूहिक भंडारे का आयोजन भी किया गया है। इसके लिए अलग-अलग टीम काम करेंगी।

Keep visiting The Mithila Times for such beautiful articles. Follow us on Facebook, Twitter, Instagram, and Google News for regular updates.

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
Picture of Editor

Editor

Top Stories